{"_id":"66307a11835c8f1af3012f20","slug":"babil-khan-donates-50-thousand-rupees-to-ngo-workers-at-mumbai-airport-video-goes-viral-on-internet-2024-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Babil Khan: बाबिल खान की दरियादिली, NGO को दान की भारी भरकम राशि, नाम न लिखने का भी किया अनुरोध, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Babil Khan: बाबिल खान की दरियादिली, NGO को दान की भारी भरकम राशि, नाम न लिखने का भी किया अनुरोध, वीडियो वायरल
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए उन्हीं की तरह मुकाम हासिल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। पिछले दिनों इरफान खान की चौथी बरसी से कुछ दिन पहले बाबिल नेअपने पिता की कुछ तस्वीरें साझा की थी। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी साझा किया था। अब हाल ही में, बाबिल ने दरियादिली दिखाई है और एक एनजीओ को कुछ पैसे दान में दिए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
2 of 5
बाबिल खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिवंगत दिग्गज इरफान खान के बेटे अभिनेता बाबिल खान ने एक बार फिर नेटिजंस का दिल जीत लिया है। हाल ही में, अभिनेता को मुंबई हवाई अड्डे पर एनजीओ कार्यकर्ताओं के एक समूह को बड़ी राशि दान करते हुए देखा गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपना नाम जोड़े बिना पैसे का उपयोग करने का भी आग्रह किया।
3 of 5
बाबिल खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसमें बाबिल को हवाई अड्डे के बाहर एनजीओ कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते और उनकी बात सुनने के बाद सीधे मौके पर ही उन्हें 50,000 रुपये भेजते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, बल्कि अभिनेता को वीडियो में लोगों से यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि उन्हें उनके नाम का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है और वह केवल जरूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं।
अभिनेता ने एनजीओ के एक व्यक्ति से कहा, "मेरा नाम डालने का जरूरी नहीं। तू अच्छा काम कर रहा है, कर भाई।"एनजीओ कार्यकर्ताओं ने बाद में वायरल वीडियो के नीचे कमेंट किया और बताया कि इस पैसे का इस्तेमाल महाराष्ट्र के गांव जव्हार में जल संकट से निपटने में मदद के लिए किया जाएगा
विज्ञापन
5 of 5
बाबिल खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो, बाबिल अगली बार शूजीत सरकार की 'द उमेश क्रॉनिकल्स' में अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई देंगे। फैंस भी अभिनेता के इस प्रोजेक्ट की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।