फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की खबरों के बीच खुलेआम प्रभास से ये क्या कह गईं अनुष्का शेट्टी, खुद ही दे दिया प्यार का सबूत

Fri, 04 May 2018 08:18 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 04 May 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
Baahubali actress Anushka Shetty visited Saaho set and gives interesting advice to Prabhas
prabhas and anushka
'प्यार छिपाए छिपता नहीं है..' ये कहावत यूं तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन प्रभास और अनुष्का शेट्टी के मामले में यह पूरी तरह सच साबित होती है। फिल्म 'बाहुबली' के बाद से ही अनुष्का और प्रभास के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया था यहां तक कि बात शादी तक भी पहुंच गई थी। हालांकि अनुष्का इन बातों को अफवाह बता चुकी हैं। इस बार अनुष्का 'साहो' के सेट पर पहुंची और खुलेआम प्रभास से ऐसी बात कह दी जिसे जानने के बाद आप भी यही कहेंगे प्यार हो तो ऐसा।
Baahubali actress Anushka Shetty visited Saaho set and gives interesting advice to Prabhas
prabhas and anushka
फिल्म 'बाहुबली' में प्रभास और अनुष्का की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी। इसके बाद प्रभास की शादी की खबरें सामने आई तो नाम अनुष्का से जुड़ना लगा। वैसे तो यह भी कहा गया था कि शूटिंग के दौरान ही इन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया इसके बाद से शादी की खबरें आने लगी। शादी की खबरों पर जहां प्रभास ने चुप्पी साध ली तो वहीं अनुष्का ने कहा - ये जरूर नहीं कि जो फिल्म में हो वह असल जिंदगी में भी हो।
Baahubali actress Anushka Shetty visited Saaho set and gives interesting advice to Prabhas
anuhska and prabhas
इसके बाद कहा जाने लगा कि प्रभास चिरंजीवी की भांजी निहारिका से शादी करने जा रहे हैं। हालांकि निहारिका ने आधिकारिक बयान जारी कर इसे मात्र अफवाह बताया। ऐसे में 'साहो' की शूटिंग के दौरान अनुष्का शेट्टी का प्रभास से मिलना कई तरह की बातों को फिर से हवा दे रहा है। बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक अनुष्का ने प्रभास से मिलते ही ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali actress Anushka Shetty visited Saaho set and gives interesting advice to Prabhas
Anushka and Prabhas
सूत्रों की मानें तो अनुष्का ने प्रभास को आराम से स्टंट करने की सलाह दी। अनुष्का ने प्रभास से कहा कि खतरनाक स्टंट के लिए स्टंटमैन का इस्तेमाल करो। साथ ही समझाया कि ऐसे स्टंट खुद करने की जिद से उनकी तबीयत खराब हो सकती है। अनुष्का की प्रभास को यह खास सलाह कई मायनों में अहमियत रखती है वो भी तब जब दोनों के अफेयर और शादी की खबरों ने जोर पकड़ा हो। 'साहो' फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में है। 
विज्ञापन
Baahubali actress Anushka Shetty visited Saaho set and gives interesting advice to Prabhas
प्रभास
'साहो' फिल्म के एक्शन सीन की शूटिंग दुबई में हो रही है। हाल ही में फिल्म के सेट से प्रभास की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें प्रभास बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। खबर है कि इस एक्शन सीन पर फिल्म के बजट का एक-तिहाई हिस्सा खर्च किया जाएगा । वही सेट से लीक तस्वीर वाले सीन को शूट करने पर 90 करोड़ रुपए का खर्च आ रहा है । फिल्म के एक्शन सीन को हॉलीवुड एक्शन कोरियोग्राफर केनी बेट्स ने डायरेक्ट किया है । कहा जा रहा है कि दर्शकों ने किसी भी फिल्म में ऐसे एक्शन सीन कभी नहीं देखे होंगे ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed