फिल्म इंडस्ट्री को 1000 करोड़ के कलेक्शन वाली फिल्म देने वाले 'बाहुबली' यानी प्रभास का आज जन्मदिन है। आज प्रभास अपना 38वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर हम आपको प्रभास की इंट्रेस्टिंग लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।
प्रभास को उस समय पहचान मिली जब साल 2015 में उनकी फिल्म 'बाहुबलीः द बिगनिंग' रिलीज हुई। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड करीब 700 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके बाद से देश क्या पूरी दुनिया में 'बाहुबली' का डंका बजने लगा।
पढ़ें- रियलिटी शो के दौरान राजकुमार राव का एक्सीडेंट, लगी गंभीर चोट
इसी बीच खबर आई कि प्रभास अपने से 13 साल छोटी लड़की से शादी करने जा रहे हैं। उस लड़की के बारे में मीडिया में कई खबरे आईं। लेकिन प्रभास और उनके घरवालों ने इस मामले में कभी कुछ नहीं कहा। प्रभास सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते रहे।
पढ़ें- Bigg Boss 11: जानिए कौन हैं ढिंचैक पूजा, बिग बॉस में लाने के लिए चैनल ने मान ली ये बड़ी शर्त
तभी एक खबर ये भी आई कि कभी प्रभास और 'देवसेना' यानी अनुष्का शेट्टी एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। लेकिन किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों ने बाहुबली से पहले भी कई फिल्मों में साथ काम किया था।
जब साल 2017 में फिल्म 'बाहुबलीः द कनक्लूजन' रिलीज हुई तो पूरे देश की लड़किया प्रभास की दीवानी हो गईं। प्रभास देश के मोस्ट एलिजिबल बैचलर माने जाने लगे। इसी के चलते उनके पास 6000 लड़कियों के शादी के प्रपोजल गए।