तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ पिछले महीने फरवरी में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से अच्छे रिव्यू मिले थे। दर्शकों की प्रतिक्रिया भी इस फिल्म को लेकर सकारात्मक रही। लेकिन 'बागी 3' के निर्देशक अहमद खान को इस फिल्म का विषय कुछ खास अच्छा नहीं लगा। उन्होंने इसे अजीब कॉन्सेप्ट वाली फिल्म बताया, जिसपर तापसी ने उन्हें जवाब दिया।
मुंबई मिरर मुताबिक, निर्देशक अहमद खान ने कहा, 'मुझे इस फिल्म का कॉन्सेप्ट अजीब लगा। अगर पति पत्नी को एक थप्पड़ मारता है तो वह उसे हमेशा के लिए छोड़ देगी? वह भी अपने पति को पलट कर दो थप्पड़ मार सकती है। मैं अगर अपनी पत्नी को को थप्पड़ मारता हूं, वह मुझ वापस थप्पड़ मार कर मामले को खत्म कर सकती है।'
अहमद खान ने आगे कहा, 'अगर मैं उसे कहूं कि मैं उसके साथ और नहीं रह सकता तो वो भी मुझसे यही कह सकती है। लेकिन क्या एक थप्पड़ यह तय करेगा कि कपल साथ में रह सकता है या नहीं? इस पर हर किसी का अपना अलग नजरिया हो सकता है।'
4 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
अहमद खान की इस बात पर तापसी पन्नू ने भी अपने अंदाज में उन्हें जवाब दिया है। तापसी ने कहा कि वो(अहमद खान) अपने नजरिए के हिसाब से फिल्म बनाते हैं और हम नजरिए से। अंत में सब दर्शक ही तय करते हैं।
5 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
हमने हमेशा देखा है कि एक रिलेशनशिप में प्यार और सम्मान होता है। लेकिन कुछ ऐसी रिलेशनशिप भी होती हैं जिनकी बात अहमद खान कर रहे हैं। तापसी आगे सलाह दी कि अहमद वैसी फिल्में बनाना जारी रखें जिसे बनाने में वह सहज महसूस करते हैं। हम वैसी फिल्में बनाएंगे, जिसे लेकर हम कंफर्टेबल है।
महिला दिवस पर 79 साल की ड्राइवर दादी ने संभाली स्टीयरिंग, पेरिजाद को मिला सबसे बड़ा सरप्राइज