फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Azamgarh: मुंबई में दिखा पंकज त्रिपाठी का रुआब, मामला बिगड़ते देख ब्राइट ने हटाई फिल्म 'आजमगढ़' की होर्डिंग

Thu, 02 Mar 2023 09:34 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 02 Mar 2023 09:34 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Pankaj Tripathi attitude in Mumbai Bright removed the hoarding of the film after matter worsen
पंकज त्रिपाठी के रुतबे के कारण हुआ होर्डिंग में बदलाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कभी मुंबई की सड़कों पर अपनी मोटरसाइकिल पर धक्के खाते रहे अभिनेता पंकज त्रिपाठी अब चाहें तो समंदर किनारे किसी चट्टान पर खड़े होकर चिल्ला सकते हैं, ‘मुंबई का किंग कौन?’ जवाब भले ‘भीकू म्हात्रे’ न मिले लेकिन उनकी तरफ से किए गए एक फोन ने मुंबई की सबसे बड़ी आउटडोर विज्ञापन एजेंसी ब्राइट के प्रबंधन को हिला दिया है। जी हां, पंकज त्रिपाठी की विवादित फिल्म 'आजमगढ़' की होर्डिंग मुंबई में जिस जगह लगी थी, वहां से उसे हटा लिया गया है।

Azamgarh: Pankaj Tripathi attitude in Mumbai Bright removed the hoarding of the film after matter worsen
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'आजमगढ़' को लेकर अभिनेता पंकज त्रिपाठी और इसके निर्माता, निर्देशक कमलेश कुमार मिश्रा के बीच जो कानूनी विवाद छिड़ा है, उसकी शुरुआत अंधेरी पश्चिम में चित्रकूट मैदान के पास लगी उस होर्डिंग से हुई, जिसकी फोटो सबसे पहले ‘अमर उजाला’ ने प्रकाशित की थी। पंकज त्रिपाठी की लीगल टीम ने तुरत फुरत इस खबर पर कार्रवाई करते हुए सभी बिना पंकज की अनुमति के उनकी फिल्म की होर्डिंग लगाने पर सख्त आपत्ति जताई गई। कानूनी नोटिस में इस बात का जिक्र किया गया कि पंकज की आवाज, नाम, फोटो, हस्ताक्षर, व्यक्तित्व, पसंद और नापसंद पर सिर्फ पंकज त्रिपाठी का एकाधिकार है, जिसे बिना उनकी अनुमति के इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। 
Citadel Trailer: प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए बुरी खबर! 'सिटाडेल' के ट्रेलर का अभी और करना होगा इंतजार

Azamgarh: Pankaj Tripathi attitude in Mumbai Bright removed the hoarding of the film after matter worsen
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पंकज त्रिपाठी और उनके वकील की जब होर्डिंग के मामले में होर्डिंग लगाने वाली कंपनी ब्राइट आउटडोर मीडिया के मालिक योगेश लखानी से बात हुई और उन्होंने ब्राइट आउटडोर मीडिया के खिलाफ भी लीगल नोटिस भेजने की बात कहीं तो योगेश ने तुरंत होर्डिंग उतार दी। योगेश लखानी की मानें तो वह किसी कानूनी विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने फिल्म की होर्डिंग उतरवा दी।
Box Office Report: पांचवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी 'पठान', जानें बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Azamgarh: Pankaj Tripathi attitude in Mumbai Bright removed the hoarding of the film after matter worsen
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने फिल्म के निर्माता -निर्देशक कमलेश कुमार मिश्रा पर यह आरोप लगाया है कि 'आजमगढ़' की शूटिंग उनसे इसे एक शॉर्ट फिल्म के नाम से कराई गई और इसे रिलीज अभ फीचर फिल्म के रूप में करके उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पहले उन्होंने निर्माता -निर्देशक से बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन जब बातचीत नहीं बनी तो उन्होंने कमलेश कुमार मिश्रा को कानूनी नोटिस भेज दिया।
Swini Khara: 'एमएस धोनी' की बहन ने की सगाई! परियों की रानी लगीं स्विनी खेरा, तस्वीरें देख नहीं हटेगी नजर

विज्ञापन
Azamgarh: Pankaj Tripathi attitude in Mumbai Bright removed the hoarding of the film after matter worsen
अपने परिवार के साथ पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जिस ओटीटी ने इस फिल्म के अधिकार खरीदे हैं, उसके संचालकों में शामिल संजय भट्ट का कहना है कि कमलेश कुमार मिश्रा से उन्होंने  फिल्म के अधिकार ले लिए है इसलिए फिल्म की प्रोड्यूसर अब उनकी कम्पनी हैं। अमर उजाला से बातचीत के दौरान संजय भट्ट पहले ही इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि 'आजमगढ़' शॉर्ट फिल्म नहीं, बल्कि 90 मिनट की फीचर फिल्म है। और, इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी की कम से कम 40 मिनट की भूमिका है। उनका कहना है कि जल्द ही वह फिल्म की मीडिया स्क्रीनिंग रखेंगे।
Ali Zafar: जावेद अख्तर की निंदा के बाद PAK एक्टर अली फजल ने दिलीप कुमार को किया याद, बांधे तारीफों के पुल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed