आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'बाला' (Bala) ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 10.15 करोड़ का कलेक्शन किया था और दूसरे दिन इससे ज्यादा कलेक्शन करके बजट निकाल लिया है। यहां तक कि 'बाला' (Bala) फिल्म आयुष्मान के करियर की पहले दिन इतना ज्यादा कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म बन गई है। जानें 'बाला' ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है...
2 of 5
Bala film
- फोटो : file photo
'बाला' फिल्म के कलेक्शन में पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन 60 फीसदी का इजाफा देखा गया। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान की 'बाला' ने दूसरे दिन 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म के कलेक्शन के आंकड़ों के मुताबिक 'बाला' दो दिनों में 25.65 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। खास बात है कि इस फिल्म का बजट कुल 25 करोड़ है। यानी कि दो दिनों में ही बजट निकालने में 'बाला' कामयाब रही।
3 of 5
bala
- फोटो : amar ujala, mumbai
फिल्म समीक्षकों के मुताबिक आयुष्मान खुराना की 'बाला' फिल्म उनकी अब तक की सभी फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म रही। 'बाला' ने पहले दिन 10.15 करोड़,'ड्रीम गर्ल' ने 10.05 करोड़, 'बधाई हो' ने 7.35 करोड़, 'आर्टिकल 15' ने 5.02 करोड़, 'शुभ मंगल सावधान' ने 2.71 करोड़, 'अंधाधुन' ने 2.70 करोड़ और 'बरेली की बर्फी' ने 2.42 करोड़ का कलेक्शन किया था।
बाला' फिल्म को भारत में तीन हजार और ओवरसीज में 550 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। यानी कि वर्ल्डवाइड यह फिल्म कुल 3550 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इतनी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली आयुष्मान की यह पहली फिल्म है। 'बाला' फिल्म में आयुष्मान ऐसे आम आदमी के किरदार में है जो हमारे आसपास जैसी परिस्थितियों में रहते हुए हीरो बन जाता है।
5 of 5
Sachin Choudhary and Ayushmann Khurrana
- फोटो : social media
'बाला' फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा भूमि पेडनेकर, यामी गौतम, सीमा पाहवा और सौरभ शुक्ला हैं। इस फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं जबकि निर्माता दिनेश विजन हैं। इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा उनके बचपन का किरदार निभाने वाले बाल कलाकार सचिन चौधरी के अभिनय को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पहली नजर में ही सलमान की 'भाभी' को दिल दे बैठे थे आशुतोष, फिल्म देख लोग कहने लगे थे साइको