90 के दशक में 'खिलाड़ी', 'जो जीता वही सिकंदर', 'बलमा', 'रंग' और 'वक्त हमारा है' जैसी कामयाब फिल्में करने वालीं आयशा जुल्का बॉलीवुड की टॉप और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। आयशा जुल्का का 28 जुलाई को जन्मदिन है। कई साल पहले बॉलीवुड छोड़कर एक बिजनेस वुमन बन चुकी हैं आयशा अपने बॉलीवुड करियर के दौरान अक्षय कुमार, नाना पाटेकर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं।
2 of 6
आयशा जुल्का
- फोटो : Twitter
11 साल की उम्र में फिल्म 'कैसे कैसे लोग' (1983) से अपना करियर शुरू करने वाली आयशा ने साल 2003 में बिजनेसमैन समीर वाशी से शादी की थी। अपने करियर के दौरान उन्होंने आमिर, सलमान, अक्षय और कमल हासन जैसे कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।
एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में के जरिए आयशा ने स्टारडम की इबारत लिखी और वह उस दौर की सबसे पॉपुलर हीरोइनों की लाइन में आ कर खड़ी हो गईं लेकिन करियर की ऊंचाइयों पर पहुंच आयशा ने फिल्मों को अलविदा कह दिया। आज उनका फिल्मों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।
4 of 6
आयशा जुल्का
- फोटो : Twitter
आयशा ने उम्र में 22 साल बड़े मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म दलाल में काम किया था। इस फिल्म को लेकर खूब विवाद हुआ। दरअसल आयशा का आरोप था कि उन्हें बताए बिना फिल्मकार पार्थ घोष और प्रकाश मेहरा ने फिल्म में एक अंतरंग दृश्य के लिए उनके बॉडी डबल का इस्तेमाल किया था, जबकि आयशा ने फिल्म साइन करने से पहले ही निर्देशकों से सख्ती से कहा था कि वह फिल्म में कोई सेक्स सीन नहीं करेगी। बोल्डनेस का यह मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था और इसके बाद आयशा का करियर खत्म हो गया।
'दलाल' फिल्म में डबल मीनिंग गानों को लेकर भी विवाद हुआ था। आयशा हमेशा से ये कहती रही कि वो एक्पोज में भरोसा नहीं करतीं लेकिन नाना पाटेकर के साथ आई फिल्म 'आंच'। इस फिल्म में आयशा ने खूब बोल्ड सीन्स दिए। फिल्म में आयशा और नाना के बीच इंटीमेट सीन फिल्माए गए जिसके बाद दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए और कहा तो ये भी गया कि दोनों लिव इन में रहते हैं।