शाहरुख खान फिल्म 'पठान' की वजह से इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसे देखने के बाद फैंस सिनेमाघरों में किंग खान का दमदार एक्शन देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच शाहरुख एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने फैंस से मुखातिब हुए। उन्होंने सोमवार को आस्क एसआरके सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने कई यूजर्स के सवालों के जवाब दिए। इस सेशन में बहुत से लोगों ने अलग-अलग सवाल पूछे जिसका जवाब किंग खान ने अपने अंदाज में दिया।
#AskSRK: कौन थी शाहरुख की पहली गर्लफ्रेंड? फैन के सवाल पर किंग खान ने कर दिया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्क एसआरके सेशन को शुरू करते हुए शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, ''10 मिनट के लिए आस्क एसआरके इसके बाद बच्चों के साथ पिट्ठू गेम खेलने जाऊंगा''। इस सेशन के शुरू होते ही लोगों ने सवालों की बौछार कर दी। जिनमें से कुछ का जवाब शाहरुख ने दिया। एक यूजर ने उनसे पूछा कि पठान के लिए कितनी फीस ली? किंग खान ने इस सवाल का मजेदार ढंग से जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ''क्यों साइन करना है अगली फिल्म में?''
10 minutes #AskSrk then have to leave for a game of ‘Pitthu’ (Lagori) with the kids. Kyon sign karna hai agali film mein..??? https://t.co/DkilpNtnMN
Sanjay Dutt: इलाज से क्यों खौफजदा थे संजय दत्त? पढ़ें 'मुन्ना भाई' की जुबानी, कैंसर से जंग जीतने की कहानी
दूसरे यूजर ने शाहरुख की पहली गर्लफ्रेंड का नाम पूछा। इसका रिप्लाई करते हुए शाहरुख ने लिखा, ''मेरी पत्नी गौरी''। एक अन्य यूजर ने लिखा, ''ट्रेलर पर घरवालों का रिस्पॉन्स कैसा था?'' इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने बताया कि उनके छोटे बेटे को जेट पैक सीक्वेंस काफी पसंद आया है। आशुतोष राणा को लेकर जब एक फैन ने उनसे सवाल पूछा तो शाहरुख ने कहा कि वह ज्ञानी और अंतरयामी हैं, इसके अलावा वह उम्दा एक्टर हैं।
My wife Gauri https://t.co/PyOqFUf7zz
Shehzada Trailer: डेविड के बेटे ने कार्तिक को बनाया शहजादा, कृति सेनन ने बताया संपूर्ण मनोरंजक पारिवारिक फिल्म
गौरतलब है कि शाहरुख खान की पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इससे पहले वह बैंग-बैंग और वॉर जैसी एक्शन फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाडिया भी अहम किरदार निभाते दिखेंगी।
Filmy Wrap: अली बाबा से शीजान की छुट्टी और अनुष्का की सेल्स टैक्स विभाग को चुनौती, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें