बॉलीवुड एक्ट्रेस
अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर
विराट कोहली की शादी के बाद अब बॉलीवुड के एक और कपल ने डेस्टिनेशन वेडिंग करने का प्लान बनाया है। दोनों स्टार एक दूसरे को 12 साल से डेट कर रहे थे।
यह दोनों बिग बॉस शो के एक्स कंटेस्टेंट अश्मित पटेल और महक चहल हैं। जी हां इस कपल ने इस साल अगस्त में शादी करने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने अभी से अपनी तैयारी और वेडिंग प्लान का खुलासा कर दिया है।
हाल ही में महक ने बताया कि हम डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि विराट और अनुष्का की शादी की तरह हम भी अपनी शादी का छोटा फंक्शन रखेंगे। जिसमें उनके केवल फैमिली मेंबर्स और दोस्त होंगे।
वहीं अश्मित ने भी बताया कि वह अपनी शादी यूरोप के गुरुद्वारा में करेंगे। बाकी रिसेप्शन पार्टी मुंबई में रहेगी। हाल ही में यह कपल श्रीलंका में प्री-वेडिंग हनीमून से लौटकर आए हैं। अश्मित और महक करीब 12 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। आपको बता दें अश्मित ने सिलसिले, सुपर मॉडल और दिल दिया है, जैसी फिल्मों में काम किया है, वहीं महक वांटेड और यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।