Ratan Tata: रतन टाटा पर बायोपिक की तैयारी पूरी, 2023 के आखिर में शुरू होगी शूटिंग
देश के दिग्गज उद्योगपति और आइकॉन रतन टाटा पर जल्द ही एक बायोपिक फिल्म बनने जा रही है। यह फिल्म रतन टाटा की जिंदगी की कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में बात करेगी। खबरों की मानें तो फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर सुधा कोंगरा निर्देशित करेंगी। फिल्म की शूटिंग 2023 के आखिर में शुरू हो सकती है। बता दें कि फिल्म का रिसर्च वर्क पूरा हो चुका है। निर्देशक सुधा इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि रतन टाटा जैसी सम्मानित और जानी मानी पर्सनैलिटी पर फिल्म बनाना एक सपना है।
रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस फिल्म के जरिए रतन टाटा की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातों को हाइलाइट करना चाहते हैं, जिसके बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है। निर्माता अगले साल के अंत में फोटोग्राफी का काम भी शुरू कर देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन और साउथ सुपरस्टार सूर्या के नाम पर चर्चा हो रही है। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि रतन टाटा, टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष हैं। 1991 से टाटा समूह में अपनी सेवा देने के बाद उन्होंने साल 2012 में रिटायरमेंट ले लिया था। हाल ही में, रतन टाटा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े संगठन की ओर से 'सेवा रत्न' पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में एक, रतन टाटा को कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। साल 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया था।