शाहरुख खान का बेटे आर्यन खान भी अन्य स्टार किड्स की तरह लाइम लाइट में बने रहते हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। इस दौरान आर्यन खान ने भले ही कैमरे के लिए पोज नहीं दिया और जल्दी-जल्दी एयरपोर्ट से बाहर निकल गए लेकिन उनके अभिवादन करने के स्टाइल ने फैंस को उनके पिता शाहरुख खान की याद जरूर दिला दी। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Aryan Khan: एयरपोर्ट पर आर्यन खान के सलाम का स्टाइल देख यूजर्स बोले, 'किंग खान...'
शाहरुख खान के अंदाज में किया सलाम
पैपराजी पेज वायरल भयानी पेज से साझा किए गए वीडियो में आर्यन खान एयरपोर्ट के भीतर जाते नजर आ रहे हैं। जैसे ही वह गेट से अंदर एंट्री करते हैं तो अपने पिता शाहरुख खान की तरह सलाम स्टाइल में अभिवादन करते दिखे। लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और जिसके बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
यूजर्स को आई शाहरुख खान की याद
आर्यन खान का ये वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में 'डीडीएलजे' का आइकॉनिक सिंबल बनाया और उसमें किंग खान लिखा। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा "ये लास्ट में सलाम, उफ्फ।" वहीं एक अन्य ने लिखा- "बाप की तरह रिस्पेक्ट करता है फैंस की।" हालांकि कई यूजर्स आर्यन खान को ड्रग मामले को लेकर ट्रोल भी करते दिखाई दिए।