पैपराजी बॉलीवुड सेलेब्स को अपने कैमरे में कैद करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। चाहे स्टार किड्स हों या फिर सितारे हर कोई उनके कैमरे में कैद हो ही जाता है। कभी-कभी सेलेब्स कोई न कोई ऐसी हरकत कर देते हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है और फिर वो ट्रोल होने लग जाते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल अनन्या पांडे और आर्यन खान की दोस्ती के बारे में सभी को पता है। वह कई मौकों पर यह भी कह चुकी हैं कि अभिनेत्री आर्यन खान को पसंद करती हैं। हालांकि अब दोनों के बीच पहले जैसी दोस्ती नहीं रही है। इसकी बानगी हाल ही में देखने को मिली।
Ananya Pandey: आर्यन खान ने अनन्या पांडे की बातों को फिर किया इग्नोर, गुस्से में मुंह फेरकर चली गईं अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन