भारत का 55वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव इस बार कई मायनों में शानदार रहा है। गोवा में हर साल आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 15 फिल्में प्रतियोगिता खंड में हिस्सा ले रही हैं, और अब घड़ी आ पहुंची है इनमें से सर्वश्रेष्ठ फिल्म के नाम के एलान की। इस फिल्म को स्वर्ण मयूर पुरस्कार के अलावा 40 लाख रुपये नकद दिए जाएंगे। इफ्फी गोवा के इस सबसे बड़े पुरस्कार में जिन तीन भारतीय फिल्मों ने तिरंगा थामा है, उनमें मलयालम फिल्म ‘आडुजीवितम’, मराठी फिल्म ‘रावसाहेब’ और हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ शामिल हैं। इस प्रतियोगिता खंड के निर्णायक मंडल के अध्यक्ष निर्माता, निर्देशक आशुतोष गोवारिकर हैं।
IFFI GOA 2024: 'आर्टिकल 370' करेगी कंपटीशन सेक्शन में बड़ा धमाका, जानिए क्या कहती हैं यामी गौतम?
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 28 Nov 2024 09:46 AM IST
सार
अभिनेत्री यामी गौतम ने अपनी फिल्म 'आर्टिकल 370' की स्क्रीनिंग के लिए गोवा में हुए 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) में हिस्सा लिया और फिल्म और अपने सिनेमा के सफर पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन