अक्षय कुमार, अरशद वारसी, और कृति सैनन की फिल्म बच्चन पांडे को समीक्षाओं की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म के साथ अक्षय का नाम जुड़े होने के बावजूद 'बच्चन पांडे' पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। बच्चन पांडे से एक हफ्ते पहले रिलीज हुई कश्मीर फाइल्स ने अच्छी-अच्छी फिल्मों को धूल चटा दी। इस फिल्म का असर बच्चन पांडे पर भी पड़ा।
2 of 5
अरशद वारसी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में जब एक पत्रकार ने बच्चन पांडे को सफल बताया तो अरशद वारसी ने उन्हें टोकते हुए कहा कि वे झूठ ना बोलें। अरशद ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- झूठ मत बोलिए। फिल्म सक्सेसफुल नहीं हुई। यह अच्छी फिल्म थी लेकिन नहीं चली। बता दें यह कयास लगाए जा रहे थे कि पहले हफ्ते में बच्चन पांडे फिल्म अच्छी खासी कमाई कर सकेगी लेकिन द कश्मीर फाइल्स की वजह से ऐसा नहीं हुआ।
3 of 5
बच्चन पांडे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अरशद ने आगे कहा, कुछ चीजें चलती हैं कुछ नहीं चलतीं। यह एक खराब पैच जैसा था। ऐसी कई चीजें थीं जिसकी वजह से बच्चन पांडे सफल नहीं हुई। यह एक बड़ी फिल्म थी और इसे बहुत ज्यादा पैसा कमाना चाहिए था लेकिन इसे अभी भी नुकसान नहीं हुआ है फिल्म ने अपना बजट कवर कर लिया है।
4 of 5
बच्चन पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अक्षय कुमार ने भी बच्चन पांडे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बात की थी। अक्षय ने कहा था, 'विवेक अग्निहोत्री जी ने कश्मीर फाइल्स बनाकर हमारे देश के एक बहुत बड़े दर्दनाक सच को सामने रखा है, ये फिल्म एक ऐसी लहर बनकर आई है, जिसने हम सभी को झिंझोड़ कर रख दिया'। इसके बाद अक्षय कुमार ने मुस्कुराते हुए 'बच्चन पांडे' की बात करते हुए कहा- 'हां ये अलग बात है कि मेरी फिल्म को भी डुबो दिया'।
5 of 5
बच्चन पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म बच्चन पांडे की बाते करें तो इसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज, अभिमन्यु सिंह, संजय मिश्रा अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का बजट करीब 160 करोड़ रुपये है। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज हो सकती है।