'जॉली एलएलबी 3' को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इस फ्रेंचाइजी की पिछले दो फिल्मों को मिली जबर्दस्त सफलता को देखते अब मेकर्स ने अक्षय कुमार और अरशद वारसी को एक साथ बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर ली है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना, पार्ट-1 और पार्ट-2 के जॉली अब एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर वकालत करते हुए नजर आने वाले हैं।
Jolly LLB 3: 'जॉली एलएलबी 3' से दोबारा बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार अरशद, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग?
फिल्म में इस बार दोनों जॉली के बीच फेस ऑफ देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में काम करने की बात को खुद अरशद वारसी ने कंफर्म किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस फिल्म से जुड़ीं कई जानकारियां दीं। अभिनेता ने बताया कि फिल्म के तीसरे पार्ट पर काम चल रहा है।
Sara Ali Khan: सारा अली दादी शर्मिला के नक्शेकदम पर चलकर क्रिकेटर से रचाएंगी ब्याह? खुलासे से किया सबको हैरान
साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि मुन्ना भाई 3 फिलहाल नहीं बन रही है। अभिनेता ने कहा कि संजय दत्त, राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा और वह ऐसा करना चाहते हैं, लेकिन हो नहीं पा रहा है। हालांकि, 'जॉली एलएलबी 3' निश्चित रूप से विचाराधीन है और फिल्म अगले साल फ्लोर पर आ जाएगी।
Dimple Kapadia Birthday: डिंपल कपाड़िया ने फिल्मों में गाड़े सफलता के झंडे, फिर पर्दे से दूर करने लगीं यह काम
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एक दिन, उन्हें रोहित शेट्टी का फोन आएगा कि वे गोवा में गोलमाल 5 की शूटिंग कर रहे हैं। बता दें कि यह दूसरा मौका होगा जब अरशद वारसी, अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों 'बच्चन पांडे' में एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुके हैं। इस मसाला फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी।
Shahid Kapoor: शाहिद ने साझा किया ऐश्वर्या संग शूटिंग का वह किस्सा, 'ताल' के शूट को बताया सबसे बुरा दिन
गौरतलब है कि हाल ही में अरशद की वेब सीरीज 'असुर 2' रिलीज हुई है। यह शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। सीरीज में अरशद एक सीबीआई अफसर के किरदार में नजर आए हैं। अपने इस रोल से वह लोगों की काफी सराहना बटोर रहे हैं।
Harman Baweja: हरमन बावेजा का खुलासा, बोले- 'लवस्टोरी 2050' की आलोचना ने कर दिया था आहत