रजनीकांत और अक्षय कुमार पहली बार किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। ये फिल्म है 2.0, फिल्म के बनने में काफी समय लगा है और फिल्म की मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षय ने ये फिल्म करने की वजह बताई कि ये एक सामाजिक फिल्म है। दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म 2.0 को लेकर हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी कुमार अक्षय कितने ही उत्साहित हों, लेकिन फिल्म के निर्देशक एस शंकर ने मुंबई में हुई फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये राज खोल दिया कि इस रोल के लिए अक्षय पहली पसंद नहीं थे।
2 of 5
Arnold Schwarzenegger
- फोटो : file photo
शंकर ने कहा कि वह इस फिल्म को एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के तौर पर पेश करना चाहते थे और इसके लिए हॉलीवुड के मशहूर कलाकार अर्नाल्ड श्वार्जनेगर से उनकी बात भी पक्की हो चुकी थी। फिर मामला इस बात को लेकर अटक गया कि हॉलीवुड सिनेमा की कानूनी शर्तें वह पूरी नहीं कर पाए। और, इसके बाद अक्षय कुमार की फिल्म में एंट्री हुई।
फिल्म 2.0 के हिंदी डब वर्जन को फिल्म निर्माता करण जौहर रिलीज कर रहे हैं। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षय ने इस फिल्म में काम करने को अपने करियर का एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि रजनीकांत अगर उन्हें किसी फिल्म में मुक्का भी मारें तो ये उनके लिए सम्मान की बात है। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वह काफी खोए खोए रहे।
यहां तक कि हिंदी में पूछा गया एक सवाल भी वह समझ नहीं सके। अक्षय ने इससे पहले कहा कि ये फिल्म उन्होंने एक सामाजिक फिल्म होने के नाते की। फिर जब उनसे पूछा गया कि मोबाइल टॉवर से निकलने वाले विकिरण से पक्षियों को नुकसान हो रहा है और फिल्म का ट्रेलर आने के बाद इस पर बहस तेज हो गई।
इस पर उनका क्या पक्ष है? अक्षय ये सवाल नहीं समझ पाए। फिर करण जौहर ने उन्हें ये प्रश्न नए सिरे से समझाया तब जाकर अक्षय बोले कि हां ये ठीक हो रहा है।