बॉलीवुड के लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लॉकडाउन में भी एक दूसरे पर प्यार बरसा रहे हैं। दोनों खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार भी कर चुके हैं। कई बार ऐसी खबरें आईं कि दोनों शादी करने वाले हैं लेकिन हर बार इन पर विराम लगा दिया गया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक शख्स ने अर्जुन से शादी पर सवाल पूछा तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।
2 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल अर्जुन कपूर बॉलीवुड हंगामा के साथ लाइव इंटरव्यू कर रहे थे। इस दौरान एक फैन ने उनसे सवाल किया कि उनका अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के शादी का क्या प्लान है? अर्जुन को अचानक ऐसे सवाल की उम्मीद नहीं थी लेकिन उन्होंने बड़ी ही होशियारी के साथ इसका जवाब दिया।
3 of 5
Arjun Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
अर्जुन कपूर ने कहा, 'मैं जब भी शादी करूंगा आप सबको बता दूंगा। अभी मेरा ऐसा कोई प्लान नहीं है। अभी शादी होगी भी तो कैसे, अगर करनी भी होगी। अभी कोई प्लान नहीं है और इसके बारे में अभी सोचा भी नहीं है। मैं कुछ भी नहीं छिपाऊंगा।' इस दौरान अर्जुन ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें मलाइका की कौन सी बातें पसंद हैं।
4 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : Instagram
उन्होंने कहा, 'जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो यह मुश्किल होता है, कि कोई एक चीज जो आपको पसंद हो, क्योंकि पूरी बात यह है कि जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप उस व्यक्तित्व की संपूर्णता को प्यार करते हैं जो व्यक्ति के पास है। मुझे लगता है कि वह वास्तव में वो मेरे साथ हैं। वो मेरे साथ बहुत धैर्यवान हैं। मैं आसान या सरल स्वभाव वाला व्यक्ति नहीं हूं। मुझे लगता है कि मेरे साथ उनका धैर्य वास्तव में मायने रखता है।'
5 of 5
malaika arora, arjun kapoor
- फोटो : social media
अर्जुन और मलाइका काफी वक्त से एक दूसरे के साथ हैं। बीते साल अर्जुन के अपने जन्मदिन पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया था। तब से दोनों सार्वजनिक रूप से साथ नजर आते हैं।
बेटियों के बाद करीम मोरानी ने भी दी कोरोना को मात, अस्पताल से निकलते ही डॉक्टर्स के बारे में बोली ये बात