क्या अरिजीत सिंह कर रहे प्लेबैक सिंगिंग में वापसी? 'आवारापन 2' के गाने के रिलीज होने पर टीम ने दी सफाई
Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के एलान के बाद उनके कई गाने रिलीज हुए हैं। इस पर उनके फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्या अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग में वापसी की है? इस पर उनकी टीम ने जवाब दिया है।
हालांकि, उनकी टीम ने द प्रिंट से बताया कि सिंगर वापसी नहीं कर रहे हैं। उनके जो गाने रिलीज हो रहे हैं, वे रिटायरमेंट का एलान करने से पहले के करार किए हुए थे। उनके मैनेजर ने कहा 'वह बस उन प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रहे हैं जो रिटायरमेंट के एलान से पहले पूरे हो गए थे। अरिजीत प्लेबैक सिंगिंग में वापसी नहीं कर रहे हैं। ये पुराने करार वाले गाने हैं।'
इस बीच, 'ये आवारापन' गाने को नेटीजंस से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। 'आवारापन 2' के म्यूजिक से उम्मीदें काफी ज्यादा थीं, क्योंकि पहले पार्ट के गाने बहुत अच्छे थे। दर्शक उन गानों को आज भी याद करते हैं और पसंद करते हैं।
रिटायरमेंट का एलान करते हुए सिंगर ने एक नोट शेयर किया था, जिसमें लिखा था 'हेलो, सभी को नया साल मुबारक हो। इतने वर्षों तक श्रोता के तौर पर इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर था।'
इस बीच 'आवारापन 2' 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है। अब तक हमने 'आवारापन 2' के दो गाने सुने हैं और दोनों को ही नेटीजंस से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। अब, हर कोई फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहा है।