फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arati Das who know as Miss Shefali passes away in the age of 76

अभिनेत्री आरती दास का 76 की उम्र में निधन, 'मिस शेफाली' के नाम से थीं मशहूर

Fri, 07 Feb 2020 06:29 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 07 Feb 2020 06:29 AM IST
विज्ञापन
Arati Das who know as Miss Shefali passes away in the age of 76
Arati Das - फोटो : amar ujala

मशहूर डांसर और अभिनेत्री आरती दास का निधन हो गया है। वह 76 साल की थीं। आरती दास बंगाली अभिनेत्री थीं जो मिस शेफाली के नाम मशहूर थीं। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार आरती दास का निधन गुरुवार को पश्चिम बंगाल के नोर्थ 24 परगना स्थित उनके घर में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ।

विज्ञापन


उनकी भतीजी एल्विन शेफाली ने बताया कि गुरुवार को अचानक आरती दास की छाती में दर्द हुआ और वह बेचैन होने लगीं। जिसके बाद उन्हें डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टर ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया है। बता दें कि पिछले कुछ वक्त से आरती दास किडनी की बीमारी की वजह से परेशान चल रही थीं। 
विज्ञापन


आरती दास 60 - 70 के दशक की काफी मशहूर डांस और अभिनेत्री थीं। उन्होंने सिनेमा के दिग्गज निर्देशक सत्यजीत रे के साथ प्रतिद्वंदी और सीमाबद्ध जैसी फिल्मों में काम किया। वह फिल्म इंडस्ट्री में क्वीन ऑफ कैबरे के नाम से भी मशहूर थीं। आरती दास ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म चौरंगी से की थी। ये फिल्म साल 1968 में आई थी। इस फिल्म के बाद आरती दास ने अपने डांस और अभिनय से लाखों दिलों को जीता। फिल्मों के अलावा वह थियेटर का भी बड़ा नाम थीं। उन्होंने 'सम्राट ओ सुंदरी', 'साहिब बीबी और ग़ुलाम' और 'अश्लील' जैसे कई शानदार नाटक भी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

साल 2015 में आरती दास की बायोग्राफी भी रिलीज हुई थी। उनकी बायोग्राफी का नाम Sandhya Rater Shefali है। आरती दास के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर दुख प्रकट किया। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, 'आरती दास जोकि मिस शेफाली के नाम से मशहूर थीं, उनका अचानक निधन हो गया है। वह सत्यजीत रे की दो फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनके और उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं हैं।'


पढ़ें: अमेरिका में अपने नाटक ‘कुछ भी हो सकता है’ का मंचन करेंगे अनुपम खेर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed