महानायक अमिताभ बच्चन की पहली तेलुगू फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी ने अपने ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया में हंगामा मचा रखा है। फिल्म में लीड रोल में साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी हैं और फिल्म की कहानी को लेकर इतनी चर्चाएं हो रही हैं कि आंध्र प्रदेश सरकार ने अब राज्य के भूले बिसरे स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में एक राजकीय कार्यक्रम करने का फैसला कर लिया है।
2 of 4
Sye Raa Narasimha Reddy
- फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म के हैदराबाद में हुए एक कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को देख फिल्म के हीरो चिरंजीवी काफी भावुक दिखे। उन्होंने कहा, “22 सितम्बर मेरी जिन्दगी का बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है 1978 में इसी दिन मेरी पहली फिल्म प्रणाम खरीदु रिलीज हुई थी। मुझे कभी भी इतनी बेचैनी नहीं हुई जितनी सई रा नरसिम्हा रेड्डी फिल्म की शूटिंग करते वक्त हुई। मैं हमेशा से भगत सिंह की तरह की भूमिका निभाना चाहता था और सई रा नरसिम्हा रेड्डी के जरिए मेरा यह सपना पूरा हुआ। सई रा नरसिम्हा रेड्डी एक ऐसे शख्स की कहानी है जिसे हर भारतीय को जानना जरूरी है।
3 of 4
Andhra Pradesh Government organised program for Freedom fighters
- फोटो : amar ujala mumbai
वहीं फिल्म के बारे में बात करते हुए रामचरण ने बताया कि ये फिल्म उनका एक ऐसा सपना है, जिसे उन्होंने अपने पिता के साथ देखा है। फिल्म को पूरा करने में 250 दिन लगे हैं और इस दौरान जितने लोग भी फिल्म की टीम में शामिल रहे, उन सबके वह बहुत आभारी हैं।
4 of 4
Sye Raa Narasimha Reddy
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
2 अक्टूबर को ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर स्टारर फिल्म वॉर के साथ रिलीज हो रही फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी एक गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी उयालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है। उन्हें भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी की पहली लड़ाई के रूप में जाना था। फिल्म में अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी के अलावा किच्छा सुदीप, विजय सेतुपति, जगपति बाबू, रवि किशन, नयनतारा, तमन्ना और निहारिका जैसे सितारे नजर आएंगे।