अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी-टाउन के सबसे क्यूट और क्लासी कपल्स में से एक हैं। अपने-अपने क्षेत्र में सफल दोनों हस्तियां फैंस को कपल गोल्स देती नजर आती हैं। दोनों एक साथ बहुत खुश रहते हैं और एक-दूसरे से बहुत प्यार भी करते हैं। दोनों सेलिब्रिटीज अक्सर काम से समय निकालकर साथ में वक्त बिताते हुए स्पॉट किए जाते हैं, जिसे देख उनके फैंस बहुत खुश होते हैं। आज विराट और अनुष्का को फिर एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Viral Video: मुंबई एयरपोर्ट पर लवबर्ड की तरह घूमते नजर आए विराट-अनुष्का, फैंस ने पूछा- वामिका कहां है?
मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे विराट-अनुष्का
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की फैन फॉलोइंग का अंदाजा यह देखकर लगाया जा सकता है कि उनकी हर छोटी से छोटी बात वायरल हो जाती है। उनकी तस्वीरें और वीडियो को देखने के लिए उनके फैंस हमेशा काफी उत्साहित रहते हैं। दोनों को बुधवार सुबह एक-दूसरे का हाथ थामे मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया। दोनों साथ में काफी खुश लग रहे थे और उन्होंने साथ में पैपराजी को पोज भी दिए। उसी समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
कैजुअल अंदाज में आए नजर
वायरल होती तस्वीरों और वीडियो में, जहां एक तरफ अनुष्का शर्मा को हरे रंग की बैगी शर्ट और ब्लू डेनिम शॉर्ट स्कर्ट पहने देखा जा सकता है। पोनी बांधे, सफेद स्टड पहने अनुष्का बहुत क्यूट लग रही हैं। अभिनेत्री ने अपने लुक को सफेद स्पोर्ट्स शूज के साथ कंप्लीट किया। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली ने बेबी पिंक कलर की टी-शर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने वाइट पैंट के साथ पेयर किया। दोनों ने एक-साथ मुस्कुराते हुए कई पोज दिए। विराट और अनुष्का का यह कैजुअल लुक देखकर उनके फैंस खुशी से पागल हो रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा,'नजर न लगे।' दूसरे ने लिखा, "बेस्ट कपल।" जहां सभी फैंस अनुष्का और विराट की तारीफ कर रहे थे, वहीं कुछ फैन्स ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से बेटी वामिका के बारे में भी पूछा। एक फैन ने उनसे पूछते हुए लिखा,"बेटी कहां है?"
इस फिल्म में आएंगी नजर
इस बीच, अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के रूप में जल्द फिल्म में नजर आएंगी। अनुष्का इन दिनों 'चकड़ा एक्सप्रेस' के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। अभिनेत्री ने पिछले दिनों अपने प्रैक्टिस सेशन की झलक लोगों को दिखाई थी। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।