फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'परी' के रिलीज से 6 दिन पहले अनुष्का ने शेयर किया वीडियो, बताया कैसे बनीं भूतनी

Sun, 25 Feb 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma shared makeup making video of Pari film
pari
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की मच अवेटेड फिल्म 'परी' 2 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अनुष्का एक भूतनी का किरदार निभा रही हैं जिसमें उनका लुक काफी डरावना है। फिल्म रिलीज से महज 6 दिन पहले अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक मेकिंग वीडियो शेयर किया है।
Anushka Sharma shared makeup making video of Pari film
pari poster
इस वीडियो में अनुष्का और बाकी एक्टर बता रहे हैं कि कैसे अनुष्का के साए वाला रोल जिस एक्ट्रेस ने निभाया है उसका मेकअप किस तरह से किया गया है। वीडियो में अनुष्का बता रही हैं कि जब उन्होंने पहली बार मेकअप देखा तो उन्हें बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ।
Anushka Sharma shared makeup making video of Pari film
pari
इस वीडियो में मेकअप आर्टिस्ट बता रहे हैं कि इसमें Prosthetic makeup का कम इस्तेमाल किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा ये लुक आपको डरा सकता है। अनुष्का के इस पोस्ट के बाद यूजर्स भी मेकअप की तारीफ करते नहीं थक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma shared makeup making video of Pari film
ANUSHKA
इससे पहले भी बॉलीवुड में कई हॉरर फिल्में आ चुकी हैं लेकिन वे कभी उम्मीद पर खरी नहीं उतरीं। लेकिन इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी है। 'परी' के अलावा अनुष्का, शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ जीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं। जीरो में अनुष्का, शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की तिकड़ी दोबारा नजर आएगी। इससे पहले तीनों ने 'जब तक है जान' में साथ काम किया था। फिल्म क्रिसमस 2018 में रिलीज होगी।
 

 

Looks can be deceiving! Watch the horror unmask. #MakingOfKalapori @parambratachattopadhyay @mansimultani @officialcsfilms @kriarj @pooja_ent #HoliWithPari

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed