{"_id":"5fc5ee088ebc3e9bc919b070","slug":"anushka-sharma-share-photo-doing-shirshasan-virat-kohli-helping-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेग्नेंसी में अनुष्का शर्मा की शीर्षासन करते हुए तस्वीर वायरल, विराट कोहली ने पैर पकड़कर दिया सपोर्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रेग्नेंसी में अनुष्का शर्मा की शीर्षासन करते हुए तस्वीर वायरल, विराट कोहली ने पैर पकड़कर दिया सपोर्ट
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। इन दिनों अनुष्का के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। वे अपनी सेहत का खास ख्याल भी रख रही हैं और प्रशिक्षक की मदद से योगा और वर्कआउट कर रही हैं। अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वे शीर्षासन करती नजर आ रही हैं।
2 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram/anushkasharma
तस्वीर में अनुष्का शर्मा शीर्षासन करती दिखाई पड़ रही हैं और विराट कोहली उनकी मदद कर रहे हैं। अनुष्का का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। विराट ने बहुत ध्यान से उनके पैरों को सपोर्ट दिया हुआ है। इसके साथ ही अनुष्का ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी सही तरीके से एक्सरसाइज जरूरी है।
3 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram: @anushkasharma
अनुष्का लिखती हैं कि ‘ये 'हैंड्स डाउन और लेग्स अप एक्सरसाइज है। योग मेरी जिंदगी का बड़ा हिस्सा है। मेरे डॉक्टर ने मुझसे कहा कि मैं ऐसे सभी आसन कर सकती हूं जिनमें बहुत ज्यादा मुड़ना या बहुत ज्यादा आगे झुकना ना हो, लेकिन जाहिर है इसके साथ आपको सपोर्ट की भी जरूरत है। शीर्षासन मैं कई सालों से कर रही हूं। मैंने सुरक्षा के लिए दीवार का सहारा लिया और मेरे बहुत सक्षम पति मुझे संतुलन बनाने में मदद कर रहे हैं, ताकि मुझे अतिरिक्त सुरक्षा मिले।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram: @anushkasharma
अनुष्का लिखती हैं कि ‘यह मैंने अपने योग गुरु के संरक्षण में किया जो कि सेशन के दौरान वर्चुअल तौर पर मेरे साथ थीं। मुझे बहुत खुशी है कि मैं प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपनी प्रैक्टिस जारी रखे हुए हूं। अनुष्का की इस तस्वीर को अभी तक लाखों लोगों ने लाइक कर दिया है।
बता दें कि प्रेग्नेंसी के सातवें-आठवें महीने में भी अनुष्का ने अपने काम से छुट्टी नहीं ली है। वह आए दिन किसी ना किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए सेट पर नजर आती रहती हैं। इस दौरान उनका प्रेग्नेंसी लुक छाया हुआ है। अनुष्का और विराट पहली बार माता पिता बनने जा रहे हैं। अभिनेत्री अगले साल जनवरी में बच्चे को जन्म देंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।