{"_id":"5a800a7b4f1c1bcb268b95b9","slug":"anushka-sharma-say-no-to-virat-kohli-for-her-film-pari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का नहीं चाहती थीं कि टीवी शो में जाएं विराट, पर ऐसा क्या हुआ बदलना पड़ा फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का नहीं चाहती थीं कि टीवी शो में जाएं विराट, पर ऐसा क्या हुआ बदलना पड़ा फैसला
Sun, 11 Feb 2018 03:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Feb 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। खबर आ रही है कि अनुष्का ने फिल्म के चलते पति विराट कोहली को साफ शब्दों में 'न' कह दिया है। अनुष्का ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के चलते विराट को 'न' कह दिया है। दरअसल करण जौहर के मशहूर टीवी शो 'कॉफी विद करण' में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पहुंचने की बात थी लेकिन अनुष्का ने विराट को शो में ले जाने से साफ मना कर दिया।
2 of 4
पिछले कुछ दिनों से ये खबरें आ रही थीं कि विराट और अनुष्का 'कॉफी विद करण' के अपकमिंग सीजन में गॉसिप करते हुए नजर आएंगे लेकिन अनुष्का ने इसके लिए मना कर दिया। सूत्रों की मानें तो अनुष्का इस शो में अपनी आने वाली फिल्म 'परी' के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगी और वह नहीं चाहतीं कि विराट इसका हिस्सा बनें।
3 of 4
एक वेबसाइट के मुताबिक अनुष्का ने कहा कि वह यहां अपनी अपकमिंग फिल्म 'परी' के प्रमोशन के लिए 'कॉफी विद करण' शो में आएंगी और उनके साथ फिल्म की को-प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा भी मौजूद होंगी। हालांकि जब शो के मेकर्स ने अनुष्का से रिक्वेस्ट की तो उसके बाद अनुष्का पति विराट के साथ आने के लिए राजी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वैसे अनुष्का ने इसके लिए भी एक शो के मेकर्स के सामने एक शर्त रखी है। अनुष्का ने कहा कि विराट इस शो में आ सकते हैं लेकिन सिर्फ एक सेगमेंट के लिए। विराट सिर्फ थोड़ी देर के लिए अनुष्का को शो में ज्वाइन करेंगे। आपको बता दें कि विराट और अनुष्का पहली बार किसी शो में एकसाथ नजर आएंगे। दोनों के फैंस भी शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।