{"_id":"60642024eee88c61ea6b0245","slug":"anushka-sharma-said-that-she-might-quit-acting-after-getting-married-throwback-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद एक्टिंग छोड़ना चाहती थीं अनुष्का शर्मा, वायरल हो रहा पुराना वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद एक्टिंग छोड़ना चाहती थीं अनुष्का शर्मा, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
बॉलीवुड की बबली गर्ल अनुष्का शर्मा अक्सर सुर्खियों में छाईं रहती हैं। विराट कोहली से शादी के बाद अनुष्का अब एक प्यारी सी बेटी वामिका की मां भी बन चुकी हैं। इन दिनों अनुष्का अपना मदरहुड इंजॉय कर रही हैं साथ ही वो अब काम पर भी लौट रही हैं। इसी बीच अनुष्का का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने शादी के बाद काम पर जाने को लेकर अपनी राय रखी थी।
2 of 5
सिमी गरेवाल, अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram
अनुष्का शर्मा कई साल पहले सिमी गरेवाल के चैट शो पर पहुंची थी और अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें की थी। इस दौरान उन्होंने शादी को लेकर अपनी राय साझा की थी। अनुष्का ने कहा था कि, 'शादी मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं शादी करना चाहती हूं, बच्चे पैदा करना चाहती हूं और शायद जब मेरी शादी हो जाए तो मैं काम पर भी ना लौटूं'।
अब अनुष्का शर्मा का ये वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली से शादी रचाई और अपने करियर में एक लंबा ब्रेक भी लिया, लेकिन अनुष्का ने अपना करियर नहीं छोड़ा है। अनुष्का अभिनय से भले ही थोड़ा दूर हों, लेकिन उनके प्रोडक्शन हाउस से कई फिल्में और सीरीज बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और वामिका
- फोटो : Instagram
अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल होती हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी जिसमें उनकी बेटी वामिका अपने नाना के गोद में खेलती नजर आ रही थी। इस तस्वीर को फैंस ने खूब पसंद किया था।
इससे पहले, विराट कोहली अपनी लविंग वाइफ अनुष्का और बेटी वामिका के साथ पुणे एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। इस दौरान अनुष्का ने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ था और बेटी का चेहरा तौलिया से पूरी तरह ढका हुआ था। फैंस ने विरुष्का की इस तस्वीर पर भी जमकर प्यार लुटाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।