अनुष्का शर्मा के पास हाल-फिलहाल कोई फिल्म प्रोजेक्ट नहीं है । साल 2018 में उनकी तीन फिल्में 'परी', 'सुई धागा' और 'जीरो' रिलीज हुई थीं । ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं । हाल ही में अनुष्का ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने कई अच्छी फिल्मों से अपने हाथ खींच लिए ।

3 of 5
anushka sharma
- फोटो : social media
'अच्छे रोल के लिए आपको बैठकर सोचने और फिर फैसला लेने की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि मैं अब उस मुकाम पर पहुंच चुकी हूं, जहां सिर्फ खानापूर्ति के लिए फिल्में साइन नहीं कर सकती।' अनुष्का ने 27 साल की उम्र में फिल्म 'NH 10' प्रोड्यूस की थी ।
4 of 5
anushka sharma virat kohli
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का कई फिल्मों से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी हुई हैं । अनुष्का ने कहा, 'हम डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कुछ शो बना रहे हैं। एक फिल्म पर भी काम चल रहा है। इन चीजों को भी मेरे समय की जरूरत है। मेरे लिए यह एकदम अलग है। कई बार लोगाें को उस काम के बारे में पता नहीं चलता होगा जो मैं पर्दे के पीछे करती हूं ।'
5 of 5
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma
अनुष्का का कहना है, 'मैं अपने काम पर फोकस करना चाहती हूं। साथ ही पीछे पलटकर यह भी देखना चाहती हूं कि मैंने क्या किया? मैं अपने काम से पूरी तरह संतुष्ट हूं। मैंने वही किया, जो हमेशा से करना चाहती थी।'