इटली में गुपचुप शादी के बाद विराट और अनुष्का अब हनीमून के लिए रोम पहुंच चुके हैं। साथ ही अनुष्का-विराट का पूरा परिवार इटली से वापस आ गया है। हाल ही में अनुष्का का एक नया वीडियो सामने आया है।
हनीमून पर जाने के बाद अनुष्का का ताजा वीडियो आया सामने, बाथरूम में आईं नजर
शादी के बाद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये एक वॉशरूम वीडियो है, जहां अनुष्का पागलों की तरह डांस कर रही हैं। लेकिन इस वीडियो में कहीं भी विराट नहीं नजर आ रहे हैं। जानें आखरि माजरा क्या है।
पढ़ें- अनुष्का की शादी में मेहमानों पर 'विराट' खर्च, दिया कीमती गिफ्ट, वेडिंग प्लानर ने खोले कई और राज
दरअसल, ये Kajaria's Kerovit का ऐड है। अनुष्का कजरिया की ब्रांड एंबेसडर हैं। इस ऐड में अनुष्का कजरिया के प्रोडक्ट देखकर क्रेजी हो रही हैं और डांस कर रही हैं।
🎥 | Anushka for @KerovitIndia's brand new TVC #KerovitIsFreedom 💃🏽❤️https://t.co/TKMIV6nKXE
बता दें कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर को इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। अब दोनों के फैंस को उनके रिसेप्शन का इंतजार है जो 26 दिसंबर को होने वाला है। कार्ड की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
.@imVkohli and @AnushkaSharma go green for their special reception invite... #ViratKohli has reportedly sent his first invite to @sachin_rt, #AnushkaSharma has sent hers first to @iamsrk, whom she is very close to! pic.twitter.com/bSi7u1Bp6I
विरुष्का रिसेप्शन के कुछ दिन पहले ही रोम से वापस आएंगे। ये रिसेप्शन दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में होगा। खबरों की मानें तो एक और रिसेप्शन मुंबई में भी होगा। यहां फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों को इनवाइट किया गया है।