बांग्लादेश के साथ हो रहे टी-20 सीरीज में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में 5 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वो अनुष्का के साथ भूटान पहुंचे। अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
2 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरों के साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- 'हमारी 8.5 किलोमीटर की चढ़ाई के दौरान हम एक छोटे से गांव में एक पालतू जानवर के बच्चे को खिलाने के लिए रुके, जो अभी 4 महीने पहले पैदा हुआ था। घर के मालिक ने हमसे पूछा कि क्या हम थक गए हैं और एक कप चाय पीना चाहते हैं? इसलिए हम इस खूबसूरत परिवार के घर में गए, जिसे बिल्कुल पता नहीं था कि हम कौन हैं और फिर भी उन्होंने गर्मजोशी और प्यार के साथ हमारा स्वागत किया।'
3 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का आगे लिखती हैं कि 'हमने उनके साथ बैठकर चाय पी और कुछ समय बिताया और पूरे समय वो बस हमें दो थके हुए ट्रैकर्स के रूप में जानते हैं! जो लोग भी विराट और मुझे करीब से जानते हैं उन्हें पता है कि हम दोनों ही बहुत वास्तविक और सरल हैं।'
4 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा विराट और अनुष्का साथ में ट्रैकिंग करते हुए भी नजर आए। लुक्स की बात करें तो दोनों मैचिंग कपड़ों में दिखे। विराट ने व्हाइट टीशर्ट और अनुष्का ने ग्रे कलर का फुल स्लीव्स टीशर्ट पहना था। ब्लैक जींस दोनों के लुक को कंप्लीट कर रहा था।
5 of 5
विराट-अनुष्का
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले विराट कोहली के फैन क्लब पेज से ये तस्वीरें सामने आईं, जिसमें विराट और अनुष्का का भूटान के स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। तस्वीर में विराट किसी शख्स से हाथ मिला रहे हैं, जबकि अनुष्का उनके बगल में खड़ी हुई हैं।
हूबहू मां की तरह दिखती हैं ये मशहूर अभिनेत्री, जन्मदिन पर बहन ने शेयर की तस्वीर