अनुराग कश्यप एक बार फिर अपना 'पैंतरा' दिखाने वाले हैं। अनुराग कश्यप की फिल्मों की तरह उनके गाने भी एकदम अलग होते हैं। अंदर तक हिला के रख देते हैं। चाहे वो 'ब्लैक फ्राइडे हो', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर'। इस बार वो लेकर आए हैं फिल्म 'मुक्काबाज' का पहला गाना 'पैंतरा'।
{"_id":"5a22235a4f1c1b3c3d8bb0db","slug":"anurag-kashyap-upcoming-film-mukkabaaz-first-song-paintra-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाज का नया गाना रिलीज, हिलाकर रख देगा ये 'पैंतरा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुक्केबाज का नया गाना रिलीज, हिलाकर रख देगा ये 'पैंतरा'
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
anurag kashyap
mukkabaaz
- फोटो : mukkabaaz
“ज्यादा इम्पोर्टेंट है तुम किसको जानते हो, किसको पहचानते हो, कौन तुमको जानता है, कौन तुमको मानता है। किसका बीवी, बच्चा तुम्हारा फैन है, और बड़े घर की कन्या पटाने वाला फंडा तो हैइय्यै है। इसको कहते हैं पैंतरा।” गाने की लाइन से जाहिर होता है अनुराग फिल्म में ना केवल मुक्केबाजी के बारे में बात करने वाले बल्कि यूपी में घुसी पड़ी जाति व्यवस्था और सामंती व्यवस्था पर खुलकर सवाल उठाती है। फिल्म की कहानी यूपी के बरेली की है।
mukkabaaz
- फोटो : mukkabaaz
इरोज इंटरटेनमेंट ने फिल्म का गाना रिलीज किया है, इसे गाया न्यूक्लेया ने है जबकि गाने के हिंदी रैप को डिवाइन ने गाया है। विनीत सिंह ने लिरिक्स लिखे हैं। विनीत फिल्म में मुख्य किरदार भी निभा रहे हैं। अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में भी विनीत सिंह नजर आए थे। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर रचित अरोड़ा हैं।
Aa gaya hamara "Paintra" .. https://t.co/NtRFzRpMfO
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) December 1, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
mukkabaaz
- फोटो : mukkabaaz
फिल्म में विनीत सिंह के अलावा एक्टर जिम्मी शेरगिल और रवि किशन भी नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता आनंद एल राय, मधु मंटेना, विक्रमादित्य मोटवानी, विकास बहल और अुनराग कश्यप हैं।
विज्ञापन
anurag kashyap
- फोटो : ani
'मुक्काबाज' को पहले ही मामी फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है। फिल्म की काफी तारीफ भी हुई। इसके अलावा टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में इसे दिखाया जा चुका है। पहले फिल्म 'मुक्काबाज' 10 नवंबर को रिलीज होनी वाली थी लेकिन अब यह अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी।