निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर से खबरों में बने हुए हैं। अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पायल का कहना है कि अनुराग ने उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। हालांकि निर्देशक ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनके समर्थन में उनकी दोनों पूर्व पत्नियां आईं और उनका बचाव किया। अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उनकी एक बेटी आलिया कश्यप हैं। तो चलिए इसी कड़ी में आलिया के बारे में बताते हैं।
बोल्ड और टैलेंटेड हैं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया, ग्लैमरस लुक से बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर
आलिया की मां आरती बजाज एक फिल्म एडिटर हैं। अनुराग कश्यप की अधिकतर फिल्मों की एडिटिंग आरती बजाज ही करती हैं। अनुराग कश्यप ने साल 2003 में आरती बजाज से शादी रचाई थी। साल 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया था। हालांकि दोनों का रिश्ता अभी भी अच्छा है।
आलिया का जन्म नौ जनवरी 2001 को हुआ था। वो अभी 19 साल की हैं। आलिया 2017 में उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने एजुकेशन ऑफ गर्ल्स पर ड्रॉक्यूमेंट्री बनाई थी। ऐसे में ये कहना भी गलत नहीं होगा कि आलिया बेहद टैलेंटेड भी हैं। आलिया की बेस्टफ्रेंड श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर हैं। दोनों ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है। आलिया और खुशी कपूर कई बार एक साथ स्पॉट किए जाते हैं।
ट्विटर पर अनुराग कश्यप ही नहीं उनकी बेटी आलिया कश्यप को भी कई बार ट्रोल किया गया है। आलिया स्टारकिड हैं लेकिन लाइम लाइट से वो दूर ही रहना पसंद करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फैंस की संख्या लाखों में हैं।
अनुराग कश्यप अपनी बेटी के काफी करीब हैं। सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप बेटी के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। पिछले दिनों एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो आलिया के कहने पर डांस करते नजर आए थे।
#Anuragkashyap #AaliyahKashyap #Bollywood #Entertainment #bollywoodcinema
A post shared by Entertainment Fan Page (@facc2911) on