तापसी पन्नू जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म 'दोबारा' में नजर आने वाली हैं। मेकर्स भी फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर चुके हैं। वहीं, फिल्म रिलीज से पहले ही सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। 'दोबारा' के जरिए पहली बार फैंटासिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की एंट्री हो गई है। यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसे इस फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। इससे पहले फिल्म को लंदन फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया जा चुका है।
Dobaaraa: पहली बार बॉलीवुड ने दी फैंटासिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दस्तक, 'दोबारा' की होगी खास स्क्रीनिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 01 Jul 2022 03:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन