फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अनुपमा' फेम अभिनेता पारस कलनावत के पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Sat, 27 Mar 2021 11:34 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 27 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Anupamaa Actor Paras Kalnawat Father Died Due To Heart Attack
पारस कलनावत का परिवार - फोटो : Instagram
टीवी के मशहूर धारावाहिक 'अनुपमा' में समर का किरदार निभा रहे अभिनेता पारस कलनावत के पिता का निधन हो गया है। उनके पिता का आज दोपहर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उस वक्त पारस धारावाहिक की शूटिंग में व्यसत थे।

 

Anupamaa Actor Paras Kalnawat Father Died Due To Heart Attack
पारस कलनावत - फोटो : Instagram

शो से जुड़े एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, पारस को उनकी मां का फोन आया, जो कि फोन पर काफी रो रही थीं। उन्होंने बताया कि उनके पिता लिफ्ट में गिर गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। पारस अस्पताल पहुंचे तब तक उनके पिता का निधन हो गया था। 

Anupamaa Actor Paras Kalnawat Father Died Due To Heart Attack
पारस कलनावत - फोटो : Instagram

पारस के साथ सेट से अभिनेत्री रूपाली गांगुली और अभिनेता सुधांशु पांडे सहित सीरियल की कई अन्य कलाकार और क्रू मेंबर्स भी अस्पताल पहुंचे। पारस जब तक हॉस्पिटल पहुंच पाते उनके पिता अंतिम सांस ले चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupamaa Actor Paras Kalnawat Father Died Due To Heart Attack
रूपाली गांगुली और पारस कलनावत - फोटो : Instagram

कुछ दिनों पहले ही पारस कलनावत कोरोना वायरस की चपेट में आये थे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्होंने दोबारा शूटिंग शुरू की थी, जिसे लेकर पारस काफी खुश थे। पारस कलनावत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन सेट से कलाकारों के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। 

विज्ञापन
Anupamaa Actor Paras Kalnawat Father Died Due To Heart Attack
रूपाली गांगुली और पारस कलनावत - फोटो : Instagram

उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो पारस ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2017 में टीवी शो 'मेरी दुर्गा' से की थी। अब वो धारावाहिक 'अनुपमा' में अनुपमा के छोटे बेटे समर का किरदार निभा रहे हैं। शो की टीआरपी काफी अच्छी चल रही है और दर्शक समर के किरदार में पारस को काफी पसंद कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed