भारत में कोरोना का खतरा एक बार फिर से बढ़ रहा है। देश के कई राज्यों में काफी संख्या में कोरोना के नए मरीज पाए जा रहे हैं। कोरोना वायरस के दोबारा तीव्रता से बढ़ते प्रकोप देखते हुए सरकार इसे रोकने के प्रयास में लगी है और पूरे देश में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि सरकार द्वारा सुझाए गए कोरोना निर्देशों का सख्ती से पालन करें ताकी संक्रमण की रफ्तार को थामा जा सके। साथ ही सभी तक वैक्सीन पहुंचाने का समय मिल सके। अब इस मामले में बॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर ने भी एक वीडियो जारी कर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
मास्क ना पहनने वालों की अनुपम खेर ने लगाई क्लास, बोले- वैक्सीन आने का मतलब लापरवाह होना नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sun, 21 Mar 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन