बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सात मार्च 1955 को शिमला में जन्मे अनुपम खेर अपनी अभिनय से सबको अपना दिवाना बना लेते हैं। हिमाचल के छोटे से शहर से बॉलीवुड तक का उनका सफर संघर्षों से भरा रहा है। अनुपम खेर के पिता वन विभाग में क्लर्क के पद पर थे। वे अपनी कला से अच्छे-अच्छे अभिनेताओं के पसीने छुड़ा देते हैं। अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग भी है। आए दिन अपने नए नए पोस्ट से दर्शकों को अपडेट देते रहते हैं। जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने एक ट्वीट किया है जिस उनके चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं।
अनुपम खेर ने जन्मदिन के मौके पर किया एक खास ट्वीट, बोले, 'मुझे आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है और...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन