मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। अनंत जल्द बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। इसी बीच अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में शिरकत करने वाले सितारों की लिस्ट ने फैंस के उत्साह को बढ़ाया हुआ है। शादी से पहले 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग फंक्शन पर आए दिन कोई ना कोई बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। अब जामनगर के प्री-वेडिंग वेन्यू की तस्वीरें भी वायरल हो गई हैं, जिन्हें देखकर फैंस का उत्साह चरम पर है।
2 of 5
अनंत-राधिका प्री वेडिंग फंक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, एक अंबानी फैन पेज ने अनंत अंबानी की शादी से पहले के उत्सव के बारे में एक और अपडेट साझा किया। कथित तौर पर, अंबानी परिवार ने विशेष अवसर से पहले जामनगर में एक सामुदायिक रात्रिभोज सेवा की मेजबानी की। फैन पेज द्वारा साझा की गई तस्वीर में, हम एक बैनर देख सकते हैं जिस पर एक नोट लिखा हुआ है, 'अनंत और राधिका के विवाह समारोह के अवसर पर आयोजित सामुदायिक रात्रिभोज में अंबानी परिवार आपका स्वागत करता है।'
3 of 5
अनंत-राधिका प्री वेडिंग फंक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले, अंबानी के एक फैन पेज ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन से पहले जामनगर से कुछ वीडियो साझा किए थे। दृश्यों में एक सुंदर लेजर लाइट शो दिखाया गया जिसे अंबानी ने जामनगर में आयोजित किया था। हम एक मां और बेटे के बीच के खूबसूरत बंधन को दर्शाने वाला एक दृश्य देख सकते हैं। साथ ही हरियाली में घूमता एक हाथी और नीले और हरे रंग में जामनगर का एक नक्शा, जो भगवान कृष्ण से प्रेरित प्रतीत होता है।
Fairy Folk Review: अभिनय का सारा रस निचोड़कर भी फेल रहीं रसिका दुग्गल, चौराहे पर फूटी रिश्तों की अधपकी हांडी
4 of 5
अनंत-राधिका प्री वेडिंग फंक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत और राधिका के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन को खास बनाने के लिए अंबानी परिवार ने इंदौर से 65 शेफ बुलाए हैं। ये इंदौरी शेफ गुजरात जामनगर में इंदौरी भोजन का स्वाद परोसेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी शेफ इंदौर की जार्डियन होटल से हैं, जिन्हें खास रूप से प्री-वेडिंग फंक्शन में इंदौरी फूड बनाने के लिए बुलाया गया है।
Vicky Kaushal: विक्की कौशल का स्टारडम पर बड़ा बयान, इस अभिनेता को बताया आखिरी लोकप्रिय व्यक्ति
5 of 5
राधिका मर्चेंट, अनंत अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े सितारे शिरकत कर चार चांद लगाते देखे जाएंगे। इनमें आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, रजनीकांत, अजय देवगन, काजोल, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, करण जौहर, सैफ अली खान, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम शुमार है।
Shaitaan Song: 'ऐसा मैं शैतान' गाने का भयावह टीजर जारी, अजय देवगन पर भारी पड़े आर माधवन