{"_id":"65dedfb42271011a9e0edc8a","slug":"chhaava-star-vicky-kaushal-reveals-fighter-fame-hrithik-roshan-last-person-he-could-connect-with-stardom-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vicky Kaushal: विक्की कौशल का स्टारडम पर बड़ा बयान, इस अभिनेता को बताया आखिरी लोकप्रिय व्यक्ति","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vicky Kaushal: विक्की कौशल का स्टारडम पर बड़ा बयान, इस अभिनेता को बताया आखिरी लोकप्रिय व्यक्ति
Wed, 28 Feb 2024 02:05 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:05 PM IST
सार
एक बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने ऋतिक रोशन की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने कहा कि वे ही आखिरी व्यक्ति हैं, जो स्टारडम और लोकप्रियता से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विक्की कौशल
- फोटो : social media
विस्तार
विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म 'छावा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अभिनेता को छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में देखा जाएगा। छावा में विक्की के साथ साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी, जो येसूबाई भोसले का किरदार निभाएंगी। हाल ही में एक बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने ऋतिक रोशन की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने कहा कि वे ही आखिरी व्यक्ति हैं, जो स्टारडम और लोकप्रियता से जुड़ सकते हैं।
ऋतिक रोशन को लेकर कही यह बात
विक्की कौशल ने स्टारडम पर बात करते हुए कहा, 'उनका मानना है कि ऋतिक रोशन वह आखिरी व्यक्ति हैं, जो स्टारडम से जुड़ सकते हैं।' अभिनेता ने अपने बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने इसे अभी हासिल नहीं किया है, लेकिन आज के समय को देखते हुए कठिन लगता है। जैसे कि हम हर हफ्ते एक स्टार को देखते हैं, जो ट्रेंड में रहता है, लेकिन कुछ सप्ताह बाद उन्हें कोई याद नहीं करता। अगर ऐसा होता रहा, तो मेरा मानना है कि नई पीढ़ी के स्टार्स लिए शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन जैसा लोकप्रियता पाना बेहद कठिन होगा।'
यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty: जब राज के कारण शिल्पा के साथ हुआ ऐसा, हालत ये थी कि काम भी हाथ से निकलने लगा
विज्ञापन
बदलेगा स्टारडम को देखने का नजरिया
अभिनेता ने कहा, 'मुझे लगता है कि आने वाले समय में क्लासिक स्टारडम एक अलग रूप से देखा जाएगा। जिस तरह की लोकप्रियता दिलीप कुमार, राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन ने देखी। वहीं, शाहरुख खान ने जो अनुभव किया है, उससे बहुत अलग है। आखिरी व्यक्ति जिसके बारे में मैंने ऐसा महसूस किया, वह ऋतिक रोशन थे। वे एक ऐसे अभिनेता है, जिन्हें देखकर दर्शक प्रभावित होते हैं।'
विक्की कौशल का वर्कफ्रंट
'छावा' छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक ऐतिहासिक नाटक है। यह फिल्म लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित है। विक्की कौशल की यह फिल्म छह दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'सैम बहादुर' और 'जरा हटके जरा बचके' के साथ विक्की कौशल के लिए साल 2023 सफल रहा। उनकी आगामी परियोजनाओं के बारे में बात करें, तो अभिनेता 'मेरे मेहबूब मेरे सनम' और संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: The Sabarmati Report: पत्रकार बन गोधरा ट्रेन जलने की घटना का खुलासा करेंगे विक्रांत, टीजर साझा कर दिखाई झलक