फिरंगी अभिनेत्री एमी जैक्सन को वरायटी फिल्में मिल रही हैं, वह भी साउथ और हिंदी दोनों जगत की फिल्मों में। हाल ही में उन्होंने फ्रीकी अली में नवाज संग काम किया था। आगे रजनीकांत संग उनकी रोबोट-2 आ रही है। उसमें अक्षय कुमार भी उनके साथ हैं। भारत में वो महज 17 साल की उम्र से काम कर रही हैं।
भारत ने बढ़ाया मेरा फैशन सेंस, छोटी उम्र से यहां कर रही हूं काम : एमी जैक्सन
नवाज संग रोमांस कर धन्य हो गई
फ्रीकी अली बड़ी मजेदार फिल्म रही। सबको पसंद आ रही है। 13 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस यह कर चुकी है। मुझे निजी जिंदगी में स्पोर्ट्स से बहुत लगाव है। उस फिल्म में भी मेरा किरदार स्पोर्ट्स मैनेजर मेघा का था। वह निभाकर मजा आया। सबसे बड़ी बात कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे मंझे हुए कलाकार के संग काम करने का मौका मिला। वो बड़े अनूठे कलाकार हैं। उनके संग रोमांस कर मैं धन्य हो गई।
भारत ने बढ़ाया मेरा फैशन सेंस, छोटी उम्र से यहां कर रही हूं काम : एमी जैक्सन
भारत ने भर दी झोली मेरी
भारत में मेरी जर्नी रोलर कोस्टर राइड सरीखी रही है यानि हर पड़ाव के अंत में अपार सुख और रोमांच का एहसास मिला। इस मुल्क ने मुझे महज 17 की उम्र में काम दिया था। वह भी हिंदी नहीं, तमिल फिल्म मद्रासपट्निम ने। वहां के अति प्रतिभाशाली और नामचीन नामों के साथ मैंने काम किया। उन नामों में स्थापित फिल्मकार और सुपरस्टार थे। वह भी रजनीकांत और विक्रम जैसे नामों के साथ। इस देश ने तो मेरी झोली भर दी।
भारत ने बढ़ाया मेरा फैशन सेंस, छोटी उम्र से यहां कर रही हूं काम : एमी जैक्सन
पूजे जाते हैं रजनीकांत
रजनीकांत तो भगवान हैं। साउथ में उनकी तूती बोलती है। यह सब जानते हैं। वो बड़े जमीनी इंसान हैं। तभी आज वो पूजे जाने वाले सिचुएशन में हैं। अक्षय के साथ भी तकरीबन समान मामला है। उनकी सफलता की कहानी परियों सरीखी है। वो इतनी मेहनत करते हैं कि क्या कहने? आज वो भारत के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। सिंह इज ब्लिंग की शूटिंग के दौरान उनसे ढेर सारी चीजें सीखने को मिलीं। नवाज तो और कमाल के निकले। उनके बारे में धारणा यह थी कि वो बड़े सीरियस किस्म के शख्स हैं, मगर ऐसा नहीं है।
भारत ने बढ़ाया मेरा फैशन सेंस, छोटी उम्र से यहां कर रही हूं काम : एमी जैक्सन
अक्षय संग रोबोट-2 में शूटिंग बाकी
इस फिल्म में अब तक हमारा सीन फिल्माया नहीं गया है। अभी तक सिर्फ रजनीकांत सर के साथ वाले सीन ही शूट किए गए हैं। फिल्म के डायरेक्टर शंकर ने अक्षय के संग मेरे सीन साल के आखिर में शूट करने का फैसला किया है। मैं बड़ी खुश हूं कि एक बार फिर अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारे के साथ काम करने का मौका बहुत जल्दी मिला है।