हर कोई इन दिनों क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की चर्चा कर रहा है। जब से इनकी शादी की खबरें आईं हैं तब से सभी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान से लेकर बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की तमाम हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विराट-अनुष्का को Amul का ऐसा अनूठा बधाई संदेश, शाहरुख-काजोल भी खुश हो जाएंगे
अपने क्रिएटिव अंदाज के लिए अलग पहचान बनाने वाली अमूल कंपनी ने अनुष्का और विराट को बधाई दी है। एड में अमूल गर्ल अनुष्का की ड्रेस सही कर रहीं हैं, जबकि विराट कोहली हाथों में ब्रेड-बटर लिए नजर आ रहे हैं। इस ऐड में लिखा है 'कोहली सजाके रखना, मेंहदी लगाके रखना...' अमूल ने नीचे टैग लाइन जोड़ी है 'वि रश फॉर मस्का'।
#Amul Topical: Much awaited Indian cricket captain- Bollywood actress marriage! pic.twitter.com/CS8CvZQ9JY
बता दें, कि देश में जो भी मुद्दे चर्चा में होते हैं अमूल अपने क्रिएटिव अंदाज में उनका ऐड बनाती है और अपना नजरिया पेश करती है। इससे पहले अमूल ने शशि कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था 'मेरे पास आपका सिनेमा है...' गौरतलब है कि 1960 के दशक में अमूल कंपनी हर महीने एक ऐड किया करती थी लेकिन मौजूदा वक्त में ये हर सप्ताह करीब 5 ऐड करती है।
अनुष्का शर्मा ने मंडप में बैठते वक्त फीका गुलाबी रंग का लहंगा पहना था, जिसे मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया। लहंगे को विंटेज लुक देने के लिए सोने और चांदी के धागों के साथ पर्ल और मनके का प्रयोग किया गया।
लहंगे में बटरफ्लाई और विदेशी पक्षी को भी बारिकी से उभारा गया है। वैसे इस खूबसूरत लहंगे को 67 कारीगर ने मिलकर 32 दिन में बनाया। अनुष्का ने लहंगे के साथ सब्यसाची हेरिटेज कलेक्शन के सिंडिकेट अनकट डायमंड, पेल पिंक स्पिनेल और बरोक जापानीच कल्चर्ड के बनी ज्वैलरी पहनी।