{"_id":"5a72e8ea4f1c1baa1b8b4da2","slug":"amitabh-bachchan-will-start-shooting-for-his-next-jhund","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्द में भी शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन, 15 फरवरी से करेंगे 'झुंड' में काम ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दर्द में भी शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन, 15 फरवरी से करेंगे 'झुंड' में काम
Thu, 01 Feb 2018 03:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Feb 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
amitabh bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। करीब 15 फरवरी तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। जिसके बाद अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली दूसरी फिल्म में व्यस्त हो जाएंगे। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ब्लॉग पर दी है।
2 of 4
Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि, 'अधिकांश दिन रीढ़ की हड्डी और कंधे को काम के लायक बनाने में निकल जाता है, इसलिए कल से काम शुरू हुआ और 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' पर रात से सुबह तक काम।'
3 of 4
amitabh bachchan
अमिताभ ने आगे लिखा, 'यह शेड्यूल फरवरी के मध्य तक चलेगा और फिर 'झुंड' पर काम शुरू। यह फिल्म झुग्गी-बस्ती के बच्चों पर आधारित है। यहां झुग्गी बस्ती के बच्चों का समूह है, जिनकी मुलाकात एक लड़के से होती है, जो उन्हें अंधकारमय जीवन से निकाल कर एक जिम्मेदार भूमिका और प्रकृति की ओर ले जाता है। एक तरह से यह जीवनी है। यह एक जीवित इंसान का सच है, जिसने असल में ऐसा किया और वह पुणे से है और हां, जैसा कि मैंने कहा कि फरवरी के मध्य से ही शूटिंग शुरू कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
nagraj manjule
'झुंड' के निर्देशक नागराज मंजुले हैं। नागराज इससे पहले मराठी फिल्म 'सैराट' से कई अवॉर्ड अपने नाम किए। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है। फिल्म पुणे के एक रिटायर्ड टीचर विजय बरसे की जीवनी पर आधारित है। विजय पुणे के गरीब बच्चों को फुटबॉल की ट्रेनिंग देते हैं। यह ट्रेनिंग न केवल उन्हें फिट रखने के लिए बल्कि जिन्दगी में टीम बिल्डिंग,आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए भी दी जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।