बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिनके बारे में सिर्फ उनके करीबी दोस्त या फिर रिश्तेदार ही जानते हैं। कुछ आदतें उनकी निजी जिंदगी से जु़ड़ी होती हैं तो कुछ आदतें उनके काम को लेकर। तो चलिए आज हम आपको 8 बॉलीवुड स्टार्स की कुछ ऐसे राज के बारे में बताते हैं जिसे शायद ही आप जानते हों।
सलमान खान
वैसे तो बॉलीवुड के दबंग खान जो कुछ भी करते हैं खुलेआम करते हैं। फिर चाहे बात निजी जिंदगी की हो या फिर प्रोफेशनली। हालांकि सलमान से जुड़ी एक ऐसी चीज है जिसके बारे में कुछ ही लोग जानते हैं। कहा जाता है कि सलमान को अलग अलग तरह के साबुन रखने का शौक है। उनके बाथरूम में हैंडमेड, डिजाइनर, हर्बल और कई तरह के साबुनों का कलेक्शन हैं।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह को कई बार आपने मीडिया के सामने फोटो खिंचवाते देखा होगा लेकिन क्या आपको पता है किंग खान को खाना खाते वक्त फोटो खिंचवाना बिल्कुल पसंद नहीं है। इसके साथ ही शाहरुख आईस्क्रीम खाने से कतराते हैं।
आमिर खान
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान साल में एक ही फिल्म करते हैं। यह बात तो सबको पता है लेकिन इसके अलावा एक बात ऐसी है जिसे यकीनन आप अब तक नहीं जानते होंगे। कहा जाता है कि आमिर खान को जब एक लड़की ने रिजेक्ट कर दिया था तब उन्होंने अपने बालों को शेव कर दिया था।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर का नाम बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं। करोड़ों की फीस लेने वाले रणबीर आज भी अपनी मां नीतू कपूर से हर महीने 15 सौ रुपए पॉकेटमनी लेते हैं।