आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अपोजिट विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। 'राजी' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस थ्रिलर से आलिया के फैंस और ट्रेड को काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले आपने आलिया भट्ट को कई चैलेंजिंग रोल करते देखा होगा इस बार एक जासूस की भूमिका में देखना चाहते हैं तो सिनेमाघर का रुख जरूर करें। इसके अलावा ये 5 कारण भी फिल्म को बनाते हैं बेस्ट।
{"_id":"5af50cbb4f1c1b3a0b8b94be","slug":"5-reasons-why-you-should-watch-alia-bhatt-film-raazi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट की 'राजी' हर मामले में लगेगी बेस्ट, देखने को मजबूर करेंगे ये 5 कारण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया भट्ट की 'राजी' हर मामले में लगेगी बेस्ट, देखने को मजबूर करेंगे ये 5 कारण
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
ALIA BHATT
- फोटो : SELF
Alia Bhatt
आलिया भट्ट की एक्टिंग
2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लेकर 'राजी' तक आलिया भट्ट की एक्टिंग निखरती गई है। 'राजी' की सबसे अच्छी बात आलिया की एक्टिंग है। आलिया की एक्टिंग इस फिल्म में बिल्कुल अलग लेवल की है। 'उड़ता पंजाब' जब आई थी, तो लगा था कि ये आलिया के करियर का सबसे दमदार किरदार है, लेकिन 'सहमत' इस पर भारी पड़ती है।

alia bhatt
देशभक्ति
'ऐ वतन मेरे वतन आबाद रहे तू...' जैसी इस फिल्म की चंद पंक्तियां काफी हैं, जिसे सुनकर आपके मन में छिपा देशप्रेम मचल उठेगा और शायद ये वजह काफी है फिल्म को देखने के लिए। फिल्म का क्लाइमेक्स ऐसा है कि आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। फिल्म के कई डायलॉग्स और सीन्स ऐसे हैं, जिसमें आप अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा अगर आप में देशभक्ति कूट-कूट कर भरी है तो ये फिल्म तो बिल्कुल भी मिस मत करिए।

raazi
फिल्म का डायरेक्शन
मेघना गुलजार के डायरेक्शन में आपको कहीं भी कोई कमी नहीं नजर आएगी। फिल्म की स्क्रिप्ट और सिनेमेटोग्राफी दोनों ऐसी है, जो फिल्म को और भी बेहतर बनाते हैं। मेघना अपने बेहतरीन डायरेक्शन के लिए जानी जाती हैं।

राजी
- फोटो : SELF
फिल्म की कहानी सच्ची
यह फिल्म एक भारतीय अंडरकवर एजेंट की सच्ची कहानी से प्रेरित है। 1971 में जिस दौरान भारत-और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बन रहे थे, उस वक्त अंडरकवर एजेंट किस तरह पाकिस्तान से जरूरी जानकारी हासिल कर भारत की मदद करती है, यही फिल्म में दिखाया गया है।