बॉलीवुड के
'महानायक' अमिताभ बच्चन की
'दीवार' फिल्म को आज 43 साल हो गए हैं। यह फिल्म 24 जनवरी 1975 में रिलीज हुई थी। फिल्म के 43 साल पूरे होने की खुशी में अमिताभ ने अपने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है। नए प्रयोग से बनाया गया उनका यह तोहफा लाखों लोगों को पसंद आएगा।
दरअसल अमिताभ बच्चन ने ए-कैपेला गाना गाया हैं। ए-कैपेला गाना ऐसी शैली है जहां हर आवाज जो आप सुनते हैं - गायक की आवाज, ड्रम, बास गिटार, उलझन, गायन की आवाज के द्वारा प्रयोग करके गाया जाता है। ए-कैपेल जैसा गीत अमिताभ बच्चन पहली बार गा रहे हैं।
खास बात यह है कि अमिताभ ने अपने इस नए प्रयोग की जानकारी खुद अपने ट्वीटर अकाउंट पर दी। बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'कई सारे प्रयोग के बाद मैंने ए-कैपेला गीत गाया। इतना ही नहीं उन्होंने गाने से जुड़े कई भाव वाली अपनी तस्वीर भी शेयर की। फिलहाल अमिताभ का यह गीत रिलीज नहीं हुआ हैं।
आपको बता दें कि बिग बी इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुोस्तान', '102 नॉट आउट' और 'ब्रह्मस्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं।