फिल्ममेकर और एक्टर करण जौहर ने अपनी
जिंदगी से जुड़ा एक रोचक किस्से का खुलासा किया है। उन्हें यह किस्सा टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' शो के दौरान याद आया।
दरअसल 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' के एक एपिसोड के दौरान करण ने 'जाने तू या जाने ना' गाना गया। इस दौरान करण को अपने बचपन की कुछ यादें ताजा हो गईं। उन्होंने बताया कि स्कूल के समय में उन्होंने सिंगग करने की कोशिश की। उस समय करण की मां ने उनके गाने को सुनने के बाद उन्हें कभी ना गाना की सलाह दी।
करण ने बताया कि उनकी मां चाहती थीं कि वह सिंगग के क्षेत्र में ना जाकर, किसी दूसरी प्रतियोगिता में अपना करियार बनाएं। मगर करण ने सिंगग प्रतियोगिता में जाने की जिद्द पकड़ रखी थी। इस बात से परेशान होकर जब करण की मां रोने लीं तो करण ने अपनी सिंगग के सपने को वहीं खत्म कर दिया।
आपको बता दें कि हाल ही में करण की 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है। दिलजीत, सोनाक्षी, करण और रितेश स्टारर 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' एक कॉमेडी फिल्म है।