सोनम कपूर और अनिल कपूर जल्द ही एक फिल्म में स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' होगा। फिल्म में सोनम और अनिल पिता और बेटी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई है।
फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली धार कर रही हैं। 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में पहली बार अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में दोनों को बाप-बेटी के रोल में ही देखा जाएगा।
बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के अनुसार शैली ने फिल्म को लेकर कहा, ‘मैं हाल ही में अनिल कपूर से मिल कर आई हूं। वह बिलकुल बच्चे जैसे हैं। वह अपने रोल के लिए बहुत उत्सुक दिखाई दिए। फिल्म में उनका रोल ऐसा होगा जो स्क्रीन पर लंबे समय से नजर नहीं आया। फिल्म की शूटिंग उनके पटियाला के घर में होगी। फिल्म के लिए वह लोकेशन काफी रियल होगी। हम इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।’
फिल्म में अनिल कपूर और सोनम कपूर के अलावा जूही चावला भी होंगी जो कि फरवरी के पहले हफ्ते में फिल्म क्रू को ज्वॉइन करेंगी। इसके अलावा फिल्म में राजकुमार राव भी होंगे जो फिल्म में सोनम कपूर के लवर का रोल प्ले करेंगें।
बता दें कि ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ ये गाना फिल्म ‘1942 : ए लव स्टोरी’ का है जिसे अनिल कपूर और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया था।