बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अमिताभ अक्सर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए पुरानी तस्वीरें साझा किया करते हैं। अमिताभ अपने परिवार के साथ भी कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं।
अमिताभ बच्चन ने साझा की पत्नी जया बच्चन की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
कभी अमिताभ अपने बच्चों अभिषेक और श्वेता के बचपन की तस्वीरें साझा करते हैं तो कभी खुद के पुराने दिनों को याद करते हुए पुरानी तस्वीरें साझा करते हैं। हाल ही में अमिताभ ने अपनी पत्नी जया बच्चन की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में जया स्वामी विवेकानंद बनी हुई खड़ी हैं।
इस तस्वीर के साथ कैप्शन में अमिताभ ने लिखा है, 'जया...बंगाली फिल्म डागटर बाबू में विवेकानंद बनी हुईं। फिल्म कम्प्लीट नहीं हो पाई।' इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में जया विवेकानंद के किरदार में ही खड़ी हुई हैं। अमिताभ ने बताया कि ये उनकी बंगाली फिल्म 'डागटर बाबू' का लुक है। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि ये फिल्म पूरी नहीं हो पाई थी।
Jaya .. in film ‘Dagtar Babu’ in Bengali playing Vivekanand .. film could not be completed
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन भी 70 के दशक की बेहतरीन अदाकारा रही हैं। जया ने कई फिल्मों में यादगार रोल किए हैं। अमिताभ बच्चन से शादी के बाद जया ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। कुछ समय बाद वो कुछ फिल्मों में एक बार फिर से नजर आईँ। जया को आखिरी बार फिल्म 'द्रोण' में देखा गया। हालांकि करीना कपूर और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'की एंड का' में उन्होंने अमिताभ के साथ कैमियो किया था।
बात करें अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की तो अमिताभ इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उनकी फिल्म ब्रम्हास्त्र की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है। तो वहीं फिल्म 'गुलाबो सिताबो' और 'झुंड' में भी अमिताभ नजर आने वाले हैं। अमिताभ सोशल मीडिया पर भी अपनी फिल्मों से जुड़ी जानकारी और तस्वीरें साझा करते रहते हैं।