सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है। 77 साल के अमिताभ आज भी किसी फिट हीरो की तरह काम करते हुए नजर आते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि अमिताभ के लिवर 75 हिस्सा खराब हो चुका है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
2 of 5
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
- फोटो : PTI
अमिताभ बच्चन ने यह बयान एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में दिया था। इस कार्यक्रम में वो बतौर मेहमान आए थे। बिग बी ने कहा था- 'मुझे यह कहते हुए बुरा नहीं लगता कि मैं ट्यूबरकोलोसिस (टीबी) और हेपेटाइटिस बी से पीड़ित हूं। मेरे लिवर का 75 फीसदी हिस्सा खराब है और मैं 25 फीसदी लिवर के सहारे जी रहा हूं।'
3 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Sony Liv Video
बिग बी ने आगे कहा था- 'टीबी जैसी बीमारियों का इलाज होता है। मुझे 8 साल तक नहीं पता था कि मैं टीबी से पीड़ित हूं। जो मेरे साथ हुआ, वो किसी के साथ ना हो। अगर आप जांच कराने के लिए तैयार नहीं है तो आपको कुछ भी पता नहीं चलेगा, ना ही इसका इलाज हो पाएगा।'
आपको बता दें, 'कुली' फिल्म में एक सीन के दौरान बिग बी को चोट लग गई थी। 37 साल पहले सेट पर फाइट सीन के दौरान विलेन का घूंसा बिग बी के पेट में जोर से लगा और वो स्टील की एक मेज से जा टकराए। इससे उनके पेट में गहरी चोट आई थी। चोट बेहद गहरी थी। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अमिताभ बच्चन की जिंदगी पर बन आई थी।
अमिताभ बच्चन की जान तो बच गई लेकिन इस हादसे ने एक्टर पुनीत इस्सर को लोगों की नजरों में असली विलेन बना दिया। दरअसल, 'कुली' में पुनीत इस्सर विलेन के किरदार में थे और वो फाइट सीन अमिताभ और पुनीत के बीच था।
अमिताभ को मौत के मुंह में पहुंचा देने वाले एक्टर की हुई थी ऐसी हालत, जानिए हादसे की पूरी कहानी