गुजरात और महाराष्ट्र में भी चक्रवात ताउते का कहर देखने को मिला। बीते दिन इन राज्यों से लगातार आंधी और बाढ़ जैसे दृश्य सामने आ रहे थे। सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद पूरा मुंबई जलमग्न हो गया। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स अपने फैंस से घर पर रहने की अपील कर रहे हैं। तो वहीं अब खबर आ रही है कि महानायक अमिताभ बच्चन के दफ्तर जनक में भी पानी भर गया है। इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए दी है। अमिताभ बच्चन के ऑफिस के पास ही उनका घर जलसा है और वह अपने सारे महत्वपूर्ण कार्यों को अपने दफ्तर में ही करते हैं। सिर्फ यही नहीं बिग बी ने अपना जिम भी यहीं बना रखा है। दफ्तर में पानी भर जाने की जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने ये भी बताया कि इस दौरान उनके स्टाफ को कितनी मशक्कत करनी पड़ी और वो लोग पूरी तरह से भीग गए।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन हर दिन अपना ब्लॉग लिखते हैं और उसके जरिए अपनी कई जानकारी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। उन्होंने ऑफिस के पास पानी भर जाने की बात बताते हुए लिखा, 'मेरे दफ्तर जनक के चारों ओर पानी पानी हो गया। पानी को निकालने के लिए पूरे स्टाफ ने बहुत मेहनत की। इस दौरान वह पूरी तरह भीग गए थे, जिसके बाद मैंने अपनी टीशर्ट्स और अभिषेक की टीम पिंक पैंथर्स की टीम की टीशर्ट्स उन्हें पहनने के लिए दीं।'
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
बिग बी ने आगे लिखा, 'ताउते तूफान के बीच चारों तरफ भयंकर सन्नाटा पसरा हुआ है। पूरे दिन बारिश होती रही, पेड़ गिर गए हैं, चारों तरफ पानी बह रहा है और जनक में बाढ़ आ गई है। बारिश से बचने के लिए जो प्लास्टिक कवर तैयार किया गया था वह फट गया। बारिश के कारण स्टाफ के रहने के लिए बनाए गए शेट और शेल्टर उड़ गए, लेकिन लड़ाई की भावना बनी हुई है।'
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन आगे जनक के स्टाफ की तारीफ करते हुए लिखते हैं, 'विपरीत परिस्थितियों में भी स्टाफ बेहतर काम पर लगा हुआ है। उनकी वर्दी भीग गई है, कपड़ों से पानी टपक रहा है लेकिन वह अपने काम पर लगे हुए हैं। उन्हें बदलने के लिए कपड़े दिये गए हैं, जो मैंने अपनी अलमारी से दिए हैं और अब वे गर्व से चेल्सी और जयपुर पिंक पैंथर समर्थकों के रूप में आगे बढ़ रहे हैं!!! टीशर्ट पहनकर कुछ तैर रहे है, कुछ उन्हें निचोड़ रहे हैं और इन सब के बीच कुछ बिन बुलाए मेहमान (बरसाती कीड़े) घर में घुस आए हैं, जिन्होंने यहां घर बनाने का फैसला किया है और परिवार से सदस्य इसके बीच में अत्यधिक सावधानी बरत रहे हैं।'
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
पिछले दिनों अमिताभ बच्चन ने तूफान के प्रभाव पर चिंता जताते हुए लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'चक्रवाती तूफान ताउते का प्रभाव शुरू हो गया है। मुंबई में बारिश हो रही है। कृपया ख्याल रखें और सुरक्षित रहे। हमेशा की तरह प्रार्थना करें।'