एक्टर अमिताभ बच्चन उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने प्रशंसकों से भी लगातार रूबरू होते रहते हैं। अमिताभ बच्चन अपनी भावनाएं ट्विटर और ब्लॉग के जरिए जाहिर करते रहते हैं।
{"_id":"5a84fb284f1c1bfe7e8b5a25","slug":"amitabh-bachchan-proud-of-indian-cricket-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें, अमिताभ ने किस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'मार-मार के नीला कर दिया...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानें, अमिताभ ने किस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'मार-मार के नीला कर दिया...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Feb 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन क्रिकेट के कितने दीवाने हैं यह तो हम सब जानते हैं। टीम जीते चाहे हारे अमिताभ हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। एक बार फिर से अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है।
Amitabh Bachchan
13 फरवरी को हुए वनडे मैच की सीरीज में जब भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया तो अमिताभ भी अपनी खुशी दिखाने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'एक दिवसीय मैच में भारत की जीत...जबरदस्त परफॉर्मेंस... इतिहास रचा...आप सबसे बेहतरीन टीम हैं... मेन इन ब्लू को बधाई... मार-मार के नीला कर दिया दक्षिण अफ्रीका को।'
T 2614 - BADUMMBA !! India wins ODI series in SoAf.. outplays, outsmarts, outshines South Africa .. creates history .. silences bias critics and commentators .. You are just a SUPERIOR TEAM ! CONGRATULATIONS to the men in blue .. मार मार के नीला कर दिया साउथ अफ़्रीका को pic.twitter.com/S2yTbOclHh
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 13, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan
बता दें कि, इससे पहले जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की लगातार दो टेस्ट मैचों में हार हुई तब अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भारतीय टीम का जोरदार तरीके से समर्थन किया। बिग बी ने ट्वीट कर टीम इंडिया के समर्थन में कहा कि, 'आलोचना उन्हीं की होती है जो शिखर पे होते हैं! भारतीय टीम हम आप पर विश्वास करते हैं.. !! भविष्य के लिए शुभकामनाएं!'