बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। उनके जवाब से हर कोई हैरान है। जानिए अमिताभ ने क्या कहा...
अमिताभ बच्चन ने कहा है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली नकारात्मक बातों को वह सकारात्मक रूप से लेते हैं। यह उनके जीवन में उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
75 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उनके पास ट्रोल या नकारात्मक बात का जवाब देने के लिए समय नहीं है। इसके बजाय वह अपना समय काम करने और अपने प्रशंसकों को देना पसंद करेंगे।
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘गाली का हिस्सा बनने के लिए मेरे पास समय नहीं है, अपने विस्तारित परिवार और इस ब्लॉग के लिए काम करने के लिए मेरे पास समय है।
अमिताभ ने कहा कि ‘वास्तव में मैं इसे पसंद करता हूं, क्योंकि यह मुझे और अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करती है। यह बातें मुझे बड़ा बनने और अपनी स्थिति और गरिमा में सुधार करने के लिए प्रेरित करती हैं।’