फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या राय ने 4 दिन में वह कर दिखाया जो आमिर 2 महीने में नहीं कर पाए, अमिताभ हो सकते हैं नाराज

Wed, 16 May 2018 08:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 16 May 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
aishwarya rai leaves aamir khan behind on instagram she has more than 9 million followers
ऐश्वर्या, अभिषेक और आमिर खान
ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2018 में धूम मचाने के बाद अब सोशल मीडिया पर भी अपना लोहा मनवा लिया है। खास बात यह है कि ऐश्वर्या ने महज 4 दिन में वह कारनामा कर दिखाया है जो आमिर खान बीते 2 महीने में भी नहीं कर पाए।


 
aishwarya rai leaves aamir khan behind on instagram she has more than 9 million followers
aishwarya rai bachchan
ऐश्वर्या राय ने दो महीने पहले इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है और अब यहां उनके 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। वहीं, अपने जन्मदिन यानी 14 मार्च को इंस्टाग्राम पर आने वाले आमिर खान के अभी सिर्फ 8 लाख 77 हजार फॉलोअर्स ही हो पाए हैं। 


 
aishwarya rai leaves aamir khan behind on instagram she has more than 9 million followers
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय का इंस्टाग्राम 11 मई को लाइव हुआ था लेकिन उस दिन उनका एक भी फॉलोअर्स नहीं बना था क्योंकि उनके अकाउंट वेरिफाई नहीं हुआ था, जिसकी वजह से उनके अकाउंट पर ब्लू टिक नहीं लग पाया था। ऐश ने अकाउंट ओपन करने के 11 घंटे बाद अपनी तस्वीर अपलोड की थी। यह तस्वीर उनकी बेटी आराध्या के जन्म की थी। ऐश ने इसमें अपनी बेटी को गोद में उठाया हुआ है। इसे पोस्ट करते वक्त उन्होंने कैप्शन लिखा था, 'And I was born again'
 

 

And I was born...again...💖✨

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai leaves aamir khan behind on instagram she has more than 9 million followers
Aishwarya Rai
ऐश ने जो सबसे चौंकाने वाला काम किया है वह है कि इंस्टाग्राम पर उनसे पहले पति अभिषेक बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन पहले से ही मौजूद हैं लेकिन अभी तक उन्होंने इन दोनों को फॉलो नहीं किया है। जबकि ऐश को अभिषेक ने फॉलो कर लिया है। 


 
विज्ञापन
aishwarya rai leaves aamir khan behind on instagram she has more than 9 million followers
sonam and aish
सोनम कपूर ने ऐश्वर्या राय के इंस्टा डेब्यू पर बधाई दी है और स्वागत किया है। सोनम ने लिखा है- 'मेरी जबर्दस्त को-एंबेस्डर इंस्टाग्राम पर आ गई हैं। कान में आपके जोरदार प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार है।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed